फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ-गौरीकुंड हाईवे पर अचानक टूटी चट्टान, वाहन पर भरभराकर गिरे बोल्डर, तस्वीरें...

Thu, 25 Feb 2021 08:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Feb 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Mountain Collapse on Kedarnath Gaurikund highway Vehicle destroyed photos
रुद्रप्रयाग में गाड़ी पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ीसैंण के समीप पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर एक वाहन के आगे के हिस्से में जा गिरा। हादसे में वाहन में बैठी सवारियों में तीन लोगों को हल्की चोट आई हैं, जिन्हें मौके पर चिकित्सालय में भर्ती किया गया। रेस्क्यू दल द्वारा पत्थरों को हटाकर वाहन को बाहर निकाला गया। चौड़ीकरण कार्य के चलते हाईवे कई जगहों पर संवेदनशील बना हुआ है।



बृहस्पतिवार को अगस्त्यमुनि से एक मैक्स वाहन आठ सवारियों को लेकर रुद्रप्रयाग आ रहा था। इस दौरान भटवाणीसैंण के समीप नैल में पहाड़ी से भरभराकर चट्टान का बड़ा हिस्सा वाहन के आगे की तरफ पर जा गिरा, जिससे शीशा बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। चट्टान के बड़े-बड़े बोल्डरों के वाहन के ऊपर गिरने से गुंजन (4) पुत्री सुरेश, अंकिता (13) पुत्री सुरेश, निवासी नरकोटा और मुकेश (23) पुत्र भीम लाल, निवासी भट्टगांव तिलवाड़ा को हल्की चोट आई। जबकि चालक जयपाल सिंह पुत्र राय सिंह, निवासी चंद्रापुरी समेत अन्य चार लोग सुरक्षित हैं। सूचना पर अगस्त्यमुनि के थाना प्रभारी जयपाल सिंह नेगी व तिलवाड़ा चौकी प्रभारी सीमा चौहान मय फोर्स मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू दल द्वारा वाहन के ऊपर गिरे बोल्डरों को हटाकर तीनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग में भर्ती किया गया।

Uttarakhand News: Mountain Collapse on Kedarnath Gaurikund highway Vehicle destroyed photos
रुद्रप्रयाग में गाड़ी पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत पिछले दो वर्ष से निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे कई जगहों पर अति संवेदनशील बना हुआ है। इस जगह पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। खासकर बरसात में ये जगह डेंजर जोन में तब्दील हो जाती है। 

Uttarakhand News: Mountain Collapse on Kedarnath Gaurikund highway Vehicle destroyed photos
रुद्रप्रयाग में गाड़ी पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

इधर, एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्यदायी संस्था को हाईवे के डेंजर जोन पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा से पूर्व कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Mountain Collapse on Kedarnath Gaurikund highway Vehicle destroyed photos
रुद्रप्रयाग में गाड़ी पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बीते 15 फरवरी को तिलवाड़ा-मयाली मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना की जिलाधिकारी मनुज गोयल ने मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिए हैं। मामले में जखोली तहसील के उप जिलाधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Mountain Collapse on Kedarnath Gaurikund highway Vehicle destroyed photos
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि वाहन दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्होंने एसडीएम को जांच रिपोर्ट में दुर्घटना स्थल की स्थिति, दुर्घटना का कारण एवं प्रभावित व्यक्तियों को शासन द्वारा दी जानी वाली राहत राशि के बारे में रिपोर्ट देने का कहा है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed