देहरादून में दर्दनाक हादसा: मोहब्बेवाला में सीमेंट से लदा ट्रक पलटा, चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल
राजधानी देहरादून में सुबह सड़क हादसा हो गया। सीमेंट से लदा ट्रक सड़क पर पलटने से चपेट में आकर की व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
विस्तार
देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मोहब्बेवाला में सीमेंट से लगा 16 टायर वाला बड़ा ट्रक पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में एक युवती का पैर कटा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सीमेंट से लदा ट्रक सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हरिद्वार: लिव-इन में रह रही युवती को मारी गोली, एम्स ऋषिकेश रेफर, पार्टनर को निशाना बनाने पहुंचे थे हमलावर
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
हादसे के बाद लगा जाम
हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। दिल्ली से आने वाली बसों को मोहब्बत वाला के पहले ही रोका गया है। यात्री बसों से पैदल उतरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
500 मीटर घसीटी बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हरियाणा नंबर का ट्रक दिल्ली की ओर से आ रहा था। इस दौरान बाइक को टक्कर मारते हुए ट्रक ने बाइक को करीब 500 मीटर तक घसीटा। इस दौरान करीब 150 मीटर तक डिवाइडर पूरी तरह टूट गया है। वहीं, दो स्ट्रीट लाइट भी टूटी है। ट्रक को हटाने के लिए एक जेसीबी और दो हाइड्रा मशीन लगाई गई।