फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Kumbh 2021: निरंजनी अखाड़ा के रमता पंचों ने जमात के साथ किया कुंभनगरी में प्रवेश, तस्वीरों में देखें

Thu, 25 Feb 2021 04:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Feb 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News:  niranjani akhada saint enter in kumbh city haridwar
हरिद्वार महाकुंभ मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के रमता पंच जमात के संत कुंभनगरी हरिद्वार पहुंच गए। गुरुवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर व्यापारियों ने जमात का भव्य स्वागत किया। इसके बाद जमात मुख्य बाजार से होते हुए गुजरी। इस दौरान स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने जमात पर पुष्पवर्षा की। एसएमजेएन पीजी कॉलेज छावनी में पहुंचने पर मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल और अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने संतों को फूल माला पहनाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। संतों ने छावनी में ठहरने और भोजन को व्यवस्थाएं तैयार करना शुरू कर दिया है। तीन मार्च को एसएमजेएन पीजी कॉलेज से ही पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई निकलेगी। बता दें कि शैव संन्यासी संप्रदाय, बैरागी और उदासीन संप्रदाय के अखाड़ों की धर्म ध्वजा और पेशवाई निकाले जाने की तिथियां घोषित हो गई हैं। सभी अखाड़े अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। पेशवाइयां भव्य निकाली जाएंगी। इनमें हाथी, रथ, घोड़ों के अलावा देवभूूमि की सांस्कृतिक झलक के साथ कोविड बचाव का संदेश दिया जाएगा। हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे। हजारों की संख्या में साधु, संत और महापुरुष शामिल होंगे।

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News:  niranjani akhada saint enter in kumbh city haridwar
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संत पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की पेशवाई तीन मार्च को एसएमजेएन पीजी कॉलेज गोविंदपुरी से निकलेगी। मायापुर निरंजनी अखाड़ा में प्रवेश करेगी। 27 फरवरी को धर्मध्वजा फहराई जाएगी। श्री पंचदशनाम जूना और श्री पंचदशनाम पंच अग्नि अखाड़ा की पेशवाई चार मार्च को कांगड़ी प्रेमगिरि आश्रम से निकाली जाएगी। जूना अखाड़ा छावनी में प्रवेश करेगी। तीन मार्च को धर्मध्वजा फहराई जाएगी। 

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News:  niranjani akhada saint enter in kumbh city haridwar
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संत पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

श्री पंचदशनाम आह्वान अखाड़ा की पेशवाई पांच मार्च को प्राचीन गुघाल मंदिर से निकाली जाएगी। धर्मध्वजा तीन मार्च को फहराई जाएगी। आनंद अखाड़ा पेशवाई एसएमजेएन पीजी कॉलज से पांच मार्च की निकाली जाएगी। धर्मध्वजा 27 फरवरी को आनंद अखाड़ा में फहराई जाएगी। श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा की पेशवाई आठ मार्च को छावनी से निकलेगी। धर्मध्वजा 28 फरवरी को छावनी परिसर में फहराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News:  niranjani akhada saint enter in kumbh city haridwar
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संत पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की पेशवाई पांच अप्रैल को बिशनपुर कटारपुर से निकलेगी। धर्म ध्वजा तीन अप्रैल को फहराई जाएगी। श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा की चार अप्रैल को दूधाधारी चौक से पेशवाई निकाली जाएगी। दो अप्रैल को धर्म ध्वजा होगी। श्री निर्मल अखाड़ा की पेशवाई नौ अप्रैल एकड़ कला से निकाली जाएगी। निर्मला छावनी में प्रवेश होगी। धर्म ध्वजा दस अप्रैल को फहराई जाएगी।

विज्ञापन
Haridwar Maha Kumbh Mela 2021 News:  niranjani akhada saint enter in kumbh city haridwar
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के संत पहुंचे हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

श्री दिगंबर अणी अखाड़ा, श्री निर्वाणी अणी अखाड़ा और श्री पंच निर्मोही अणी अखाड़ा की पेशवाई छह अप्रैल को दुर्गादास भूपतावाला से सामूहिक निकाली जाएगी। पेशवाई छावनी में प्रवेश करेगी। दो अप्रैल को बैरागी कैंप में धर्मध्वजा फहराई जाएगी। श्री पंच अटल अखाड़ा की पेशवाई नौ मार्च को स्वरूपानंद आश्रम के पास से निकलेगी। धर्म ध्वजा 28 फरवरी को फहराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed