फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Tensions flare at DAV ahead of elections; students face off

Dehradun News: चुनाव से पहले डीएवी में गरमाया माहौल, छात्र आमने-सामने

Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Tensions flare at DAV ahead of elections; students face off
राज्य विश्वविद्यालय के साथ केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध दून के चारों अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही छात्र संगठनों ने शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को डीएवी पीजी कॉलेज में शक्ति प्रदर्शन के दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला गरमा गया और एनएसयूआई व एबीवीपी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को अलग कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव को लेकर महाविद्यालयों में पिछले कई दिनों से छात्र नेताओं की सक्रियता बढ़ी हुई है। संभावित प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ छात्रों से संपर्क कर रहे हैं और चुनाव में समर्थन जुटाने के लिए शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार दोपहर करीब दो बजे डीएवी पीजी कॉलेज परिसर में भी छात्र संगठनों की गतिविधियां चल रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहासुनी हो गई। एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि एबीवीपी के किसी कार्यकर्ता ने एक छात्र पर हार्पिक फेंक दिया। इसी बात को लेकर दोनों संगठनों के बीच झड़प हो गई। कहासुनी बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के छात्र आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में मौके पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान एनएसयूआई और एबीवीपी से जुड़े छात्रों के बीच भी नोकझोंक हुई। इससे कॉलेज परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के छात्रों को अलग किया। पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद छात्रों को समझाकर शांत कराया गया।
चुनाव कार्यक्रम के बाद बढ़ी सक्रियता
दून के अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पहले से ही गतिविधियां तेज थीं। बीते शुक्रवार को चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद छात्र संगठनों की सक्रियता और बढ़ गई है। डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज समेत अन्य महाविद्यालयों में संभावित प्रत्याशी छात्रों के बीच पहुंचकर समर्थन जुटा रहे हैं। कॉलेज परिसरों में छात्र नेताओं और उनके समर्थकों की आवाजाही भी बढ़ गई है।

29 सितंबर को होना है चुनाव
उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश के बाद दून के अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बना असमंजस दूर हुआ है। डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज समेत चार महाविद्यालयों में 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव प्रस्तावित हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कॉलेज परिसरों में राजनीतिक गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed