हरिद्वार की एक फैक्टरी में मशीन के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वह फैक्टरी से बाहर की तरफ भाग गए। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की सात से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित रैपिड मोल्डिंग फैक्टरी में प्लास्टिक के सामान बनाने का कार्य होता है। गुरुवार की सुबह फैक्टरी में मशीनें चल रहीं थीं। इस दौरान मशीन के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया और धुंआ उठने लगे। फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने धुंए पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर धीरे-धीरे आग ने प्लास्टिक के सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग को बढ़ता देखकर फैक्टरी में मौजूद कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया और वह फैक्टरी से बाहर की तरफ भागने लगे।
हरिद्वार: शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक का सामान बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, उठती रहीं विकराल लपटें, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Oct 2021 03:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन