फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड पर भीड़: नैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम तो लगा जाम, मसूरी के होटलों में एडवांस बुकिंग, तस्वीरें...

Fri, 09 Jul 2021 11:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 09 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Huge Crowd of tourists in Nainital And Mussoorie photos
नैनीताल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर पहाड़ों की सैर पर आने वाले पर्यटकों का शुक्रवार से ही नैनीताल और मसूरी में तांता लगने लगा है। पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही भीड़ और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन पर हाईकोर्ट की ओर से चिंता जताए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है। सीजन ड्यूटी में पुलिस फोर्स भी बढ़ा दी गई है। 



यह भी पढ़ें... वीकेंड पर: मसूरी-कैंपटी फॉल आ रहे हैं तो ध्यान दें, अब बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के एंट्री नहीं

नैनीताल आने वाले सैलानियों की संख्या शुक्रवार दोपहर तक सीमित थी। दोपहर बाद से सैलानियों की आमद बढ़ी तो अपर और लोअर माल रोड में कतारबद्ध गाड़ियां रेंगती नजर आईं। शाम तक डीएसए समेत अन्य छोटी पार्किंग पैक हो गई। 

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल आ रहे हैं तो देख लें ट्रैफिक का नया प्लान, कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य

नैनीताल जिला प्रशासन के निर्देश पर अगले दो दिनों तक शहर में सैलानियों के दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाहर से आने वाले सैलानियों को अपनी बाइक नगर से करीब सात किलोमीटर पहले रूसी, नारायण नगर और पाइंस स्थित अस्थायी पार्किंग में खड़ी करनी होगी। वहां से वह शटल सेवा से शहर में आएंगे।

यह भी पढ़ें... मसूरी: पहाड़ों की रानी में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां, तस्वीरें...

Uttarakhand News: Huge Crowd of tourists in Nainital And Mussoorie photos
नैनीताल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों और कर्मचारियों को बाइक से शहर में प्रवेश की अनुमति रहेगी। सभी अस्थायी पार्किंग स्थलों पर प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं। पुलिस माइक से सैलानियों का मार्गदर्शन कर रही है।

Uttarakhand News: Huge Crowd of tourists in Nainital And Mussoorie photos
नैनीताल पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद प्रशासन भी सैलानियों के प्रवेश को लेकर चौकस हो गया है। नैनीताल समेत आसपास के पर्यटक स्थलों में आने वाले दूसरे राज्यों के सभी सैलानियों को 72 घंटे पुरानी कोविड निगेटिव रिपोर्ट साथ में लाना अनिवार्य है। निगेटिव रिपोर्ट न होने पर सैलानियों को नगर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Huge Crowd of tourists in Nainital And Mussoorie photos
मसूरी में सैलानी - फोटो : अमर उजाला

उधर, मसूरी में अन्य राज्यों से लगातार सैलानी पहुंच रहे हैं, इससे शहर के पर्यटन स्थल गुलजार हैं। शहर के अधिकांश होटल एडवांस बुक हो गए हैं, जिससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। शहर में कई सैलानी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है, जो स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Huge Crowd of tourists in Nainital And Mussoorie photos
मसूरी में सैलानी - फोटो : अमर उजाला

शहर में बड़ी तादाद में देश के कोने-कोने से सैलानी पहुंच रहे हैं और खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। माल रोड पर सुबह से देर रात तक सैलानी की चहलकदमी देखी जा सकती है। स्थानीय प्रशासन लगातार कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। साथ ही सख्ती भी की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed