वीकेंड पर मसूरी में अब बाहरी राज्यों के पर्यटक बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के नहीं घुस पाएंगे। इसके लिए पुलिस किमाड़ी और कुठालगेट में प्रभावी चेकिंग चलाकर लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट, रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग संबंधी दस्तावेज चेक करेगी। इसके अलावा सहस्रधारा सहित अन्य पर्यटन स्थलों में भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इसके साथ ही मसूरी से करीब 16 किलोमीटर दूसर स्थित टिहरी जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल कैंपटीफॉल झरने में अब एक बार में 50 पर्यटक ही नहा पाएंगे। कैंपटीफॉल जाने वाले पर्यटकों की संख्या को भी नियंत्रित करने का प्रयास प्रशासन ने किया है। बता दें कि बीते दिनों कैंपटीफॉल झरने के वीडियो वायरल हुए थे। इनमें देखा जा सकता है कि कैसे लोग कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इसे लेकर एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेताया था। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती बरती है।
यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल आ रहे हैं तो देख लें ट्रैफिक का नया प्लान, कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट भी अनिवार्य
दरअसल, कोरोना संक्रमण कम होने के कारण राज्य सरकार ने कई व्यावसायिक व पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में छूट दी है। इसके कारण मसूरी सहित दून के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वीकेंड पर जमकर भीड़ उमड़ रही है। पर्यटकों की ओर से कोविड नियमों का उल्लंघन भी किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें... मसूरी: पहाड़ों की रानी में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां, तस्वीरें...
बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक कर इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत मसूरी में वीकेंड में भीड़ कम करने के लिए बिना आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के बाहरी राज्यों के पर्यटकों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।
2 of 6
मसूरी में सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर मसूरी क्षेत्र में बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए कुठाल गेट तथा किमाड़ी क्षेत्र में बैरियर लगाए जाएंगे। केवल उन्हीं व्यक्तियों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट, स्मार्ट सिटी में रजिस्ट्रेशन तथा होटल बुकिंग के दस्तावेज होंगे।
3 of 6
मसूरी पहुंचे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी क्षेत्र के पर्यटन स्थलों कंपनी गार्डन, मालरोड व अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पर्यटन स्थलों पर 50 प्रतिशत व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाएगी।
4 of 6
मसूरी पहुंचे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पुलिस और नगर पालिका के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया जाएगा। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
5 of 6
मसूरी पहुंचे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
मसूरी होटल एसोसिएशन के साथ बैठक की जाएगी। उन्हें होटल बुकिंग के समय लोगों को आवश्यक जानकारी देने को कहा जाएगा। वीकेंड पर सहस्रधारा पर्यटन स्थल पर भीड़ नियंत्रण के लिए बैरियर लगाए जाएंगे। जनपद के अन्य मार्गों पर फ्लैक्सी व बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।