फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी: पहाड़ों की रानी में उमड़ा सैलानियों का हुजूम, कोविड नियमों की उड़ीं धज्जियां, तस्वीरें...

Thu, 08 Jul 2021 11:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Jul 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Mussoorie News: Tourist Huge Crowd in Kempty falls and many tourist places photos
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी, कैंपटी, धनोल्टी में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। मसूरी सहित आसपास के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का हुजूम उमड़ने से जहां शहर की रौनक बढ़ गई है, वहीं शारीरिक दूरी सहित अन्य नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। 



मसूरी: कैंपटी फॉल में एक बार में नहा पाएंगे केवल 50 पर्यटक, आधे घंटे में निकलना होगा बाहर

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की तपिश बढ़ने से बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे शहर के पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन, गनहिल, हाथी पांव, मालरोेड, कैंपटी फॉल, बुरांशखंडा के साथ ही धनोल्टी में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।

मसूरीः कैम्पटी फॉल में नहाते हुए दिखी पर्यटकों की भारी भीड़, वायरल वीडियो देखकर खौफजदा हुए लोग

मसूरी के भट्टा फॉल, कैंपटी फॉल के प्राकृतिक झरने का सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। स्थानीय पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग लंबे समय से पर्यटन स्थलों को खोलने की मांग कर रहे थे।



कई पर्यटन स्थलों पर सैलानी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। मसूरी और कैंपटी पुलिस नियमों का पालन नहीं करने वाले सैलानियों के लगातार चालान कर रही है। 

Mussoorie News: Tourist Huge Crowd in Kempty falls and many tourist places photos
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

शहर में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बृहस्पतिवार को खुद एसडीएम मनीष कुमार ने कमान संभाली। उन्होंने पुलिस के साथ चौक-चौराहों पर घूमकर लोगों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर 87 लोगों के चालान काटे। 
 

Mussoorie News: Tourist Huge Crowd in Kempty falls and many tourist places photos
मसूरी पहुंचे सैलानी - फोटो : अमर उजाला

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर भी कई लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शहर पुलिस ने बिना मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन करने पर 87 लोगों के चालान किए गए। वहीं, कोटपा एक्ट तीन लोगों का चालान किया गया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mussoorie News: Tourist Huge Crowd in Kempty falls and many tourist places photos
कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय प्रशासन लगातार लोगों से शारीरिक दूरी और मास्क पहनने की अपील कर रहा है। कैंपटी फॉल, भट्टा फॉल और झड़ीपानी फॉल पहुंच रहे ज्यादातर सैलानी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Mussoorie News: Tourist Huge Crowd in Kempty falls and many tourist places photos
कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि कैंपटी फॉल में कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि जनवरी से अब तक 3668 लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला गया है। इसमें 2085 चालान बिना मास्क और 1583 चालान सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन में किए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed