{"_id":"6af5e8c376dcff1e240e53b2","slug":"rekha-arya-case-awaiting-court-to-open-for-girdhari-voice-sample-police-to-file-application-on-16-november-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी के वॉयस सैंपल के लिए कोर्ट खुलने का इंतजार, 16 नवंबर को अर्जी लगाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी के वॉयस सैंपल के लिए कोर्ट खुलने का इंतजार, 16 नवंबर को अर्जी लगाएगी पुलिस
Thu, 12 Nov 2026 09:58 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 12 Nov 2026 09:58 PM IST
सार
साहू के खिलाफ मंत्री रेखा आर्या ने गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साहू पर आरोप है कि उसने शादी के बाद से मंत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उन्हें जातिसूचक शब्द भी कई बार कहे।
विज्ञापन
पप्पू गिरधारी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के वॉयस सैंपल लेने के लिए कोर्ट खुलने का इंतजार किया जा रहा है। 16 नवंबर को कोर्ट खुलने के बाद एसआईटी वॉयस सैंपल लेने के लिए अर्जी लगाएगी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर साहू के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि साहू के खिलाफ मंत्री रेखा आर्या ने गत 15 अक्तूबर को कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। साहू पर आरोप है कि उसने शादी के बाद से मंत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उन्हें जातिसूचक शब्द भी कई बार कहे। इसके अलावा मंत्री को जान से मारने की साजिश भी रची। आरोप यह भी है कि साहू ने मंत्री रेखा आर्या को फर्जी दस्तावेज बनाकर चार कंपनियों से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
जेनी प्रकरण: हरक सिंह रावत के खिलाफ जांच के लिए सीबीआई से मांगे दस्तावेज, पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच शुरू की तो गत छह नवंबर को साहू और उसके भतीजे को झांसी से गिरफ्तार कर लिया। साहू की एक ऑडियो भी वायरल हुई थी जिसमें उसने कई तरह की बातें कहीं थीं। वर्तमान में साहू न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद है। पुलिस 16 नवंबर को कोर्ट खुलने के बाद वॉयस सैंपल लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।