फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: लगातार धधक रहे जंगलों से चारों तरफ फैली धुंध, नहीं दिख रहीं हिमालय की चोटियां, तस्वीरें...

Tue, 06 Apr 2021 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 06 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Dense Mist from forest fire in Mountain Areas photos
जंगल में आग से पहाड़ों में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के जंगल में लगी आग ने अमूल्य वन संपदा को तो नष्ट किया ही है, साथ ही गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक पहाड़ों की रौनक भी आग के धुएं में खो गई है। पहाड़ी इलाकों में हर तरफ छाई धुंध से सामने के पहाड़ भी ठीक से नहीं दिख रहे हैं। धुंध इतनी अधिक है कि सोमवार को पूरे दिन पहाड़ों में धूप नहीं दिखाई दी सिर्फ धुंध ही धुंध दिखी।



उत्तराखंड: अप्रैल के पहले हफ्ते में ही जल गया 165 हेक्टेयर जंगल, आग देख बुझाने में जुट गए वन मंत्री, तस्वीरें...

चमोली जिले से लेकर रुद्रप्रयाग के जंगल इन दिनों जंगल धधक रहे हैं। आग से निकलने वाला धुआं घाटियों में फैल गया है, जिससे दृश्यता (विजिविलिटी) काफी कम हो गई है। यहां से दिखने वाली हिमालय की चोटियां तो दिख ही नहीं रही हैं।



लगातार धुंध छाए रहने से यह आंखों के लिए दिक्कत कर सकता है। गोपेश्वर अस्पताल के नेत्र सर्जन डा. निर्मल का कहना है कि लंबे समय तक हवा में राख के कण रहते हैं, जिससे आंख सूखी होना, एलर्जी, जलन आदि की समस्या हो सकती है।

उत्तराखंड: जंगल की आग बुझाने के लिए 'एयर ऑपरेशन' शुरू, 20 हजार लीटर पानी का किया छिड़काव

घाटी होने के कारण यह धुंध तेजी से आगे भी नहीं बढ़ पाती है। वहीं इससे फेफड़ों में भी दिक्कत आ सकती है। खासकर अस्थमा के मरीजों को तो इसमें काफी परेशानी होती है।

Uttarakhand News: Dense Mist from forest fire in Mountain Areas photos
जंगल में आग से पहाड़ों में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं में भी जंगलों की आग से चारों तरफ धुंध छा गई है। लोग आंखों में जलन महसूस कर रहे हैं। उनका सुबह-शाम घूमना-फिरना बंद हो गया है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लोगों को सौ मीटर की दूरी तक कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा है। डॉक्टरों ने भी लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है।

Uttarakhand News: Dense Mist from forest fire in Mountain Areas photos
जंगल में आग से पहाड़ों में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर जिले के सातों वन रेंजों में जंगल आग से धधक रहे हैं। बागेश्वर, गढ़खेत, कपकोट, धरमघर, बैजनाथ, ग्लेशियर रेंज के जंगल धू-धूकर जलते रहे। डोबा, चौना, सीमी, नरगोल, दुग-नाकुरी के जंगलों में भीषण आग लगी रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Dense Mist from forest fire in Mountain Areas photos
जंगल में आग से पहाड़ों में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से सटे धारी गांव के जंगलों में लगी आग की चपेट में दो मकान जल गए। तीसरे मकान को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। कनालीछीना, थल, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, गणाईगंगोली में धुंध छाई है। अस्कोट के ओगला, भागीचौरा, जौरासी, अस्कोट, बेड़ा, गर्घा, कूटा के जंगलों में भी आग लगी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Dense Mist from forest fire in Mountain Areas photos
जंगल में आग से पहाड़ों में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला

मां पूर्णागिरि धाम के आसपास की पहाड़ियों में भी आग धधक रही है। सोमवार को हनुमान चट्टी के पास अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। अग्निशमन टीम ने आग बुझाई। लोहाघाट में लीगांव के जंगलों में दो बार आग लगने के कारण करीब दो हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed