फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: भतीजी की शादी में आशीर्वाद देने गांव पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी और राज्यपाल भी हुए शामिल

Fri, 07 Feb 2025 07:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 Feb 2025 07:09 PM IST
सार

CM Yogi Uttarakhand Visit: सीएम योगी आदित्यनाथ अपने गांव भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं। शादी में कई बड़े नेता भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Yogi Adityanath reached village and attend niece wedding CM Dhami and Governor also come
सीएम योगी भतीजी की शादी में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी पंचूर गांव पहुंचे। यहां वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी में शामिल हुए। उसके बाद कांडी गांव में राज्यपाल व सीएम ने स्व. चंद्रमोहन नेगी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

शादी समारोह में शामिल होने के लिए शुक्रवार को राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी करीब पौने एक बजे पंचूर गांव पहुंचे। कांडी गांव में हेलीपैड बनाया गया था। यहां से सड़क मार्ग से करीब तीन किमी दूर पंचूर गांव पहुंचे।

Dehradun: सीएम योगी ने पलायन रोकने के लिए कृषि और पशुपालन पर दिया जोर, नशामुक्ति का भी किया आह्वान

Uttarakhand News CM Yogi Adityanath reached village and attend niece wedding CM Dhami and Governor also come
सीएम योगी भतीजी की शादी में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल व सीएम धामी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में सांसद अनिल बलूनी और त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए। राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी करीब तीन बजे पंचूर से वापस लौट गए।

Uttarakhand News CM Yogi Adityanath reached village and attend niece wedding CM Dhami and Governor also come
सीएम योगी की भतीजी की शादी - फोटो : अमर उजाला

बीते बृहस्पतिवार को आचार्य बालकृष्ण भी योगी आदित्यनाथ से मिलने पंचूर गांव पहुंचे थे। राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह व सीएम पुष्कर सिंह धामी के स्वागत के लिए हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मीरा रतूड़ी, डीएम पौड़ी डॉ. आशीष चौहान, विनीता लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News CM Yogi Adityanath reached village and attend niece wedding CM Dhami and Governor also come
सीएम योगी की भतीजी की शादी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शनिवार को योगी आदित्यनाथ पंचूर गांव में नवनिर्मित बारात घर का उद्घाटन करेंगे।क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर भी शामिल है। इस विद्यालय में उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ा था। सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Yogi Adityanath reached village and attend niece wedding CM Dhami and Governor also come
सीएम योगी की भतीजी की शादी - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, योगी प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी में पहुंचेंगे। इन चारों विद्यालयों का सीएम योगी की पहल पर सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य के साथ ही फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed