फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi Uttarakhand Visit: बच्चे को दुलारा...इस बात पर हुए दुखी, बोले-राष्ट्र सुरक्षा की दृष्टि से नहीं उचित

Fri, 07 Feb 2025 12:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)।
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)। Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:39 PM IST
सार

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Uttarakhand visit seen caressing a child expressed grief over migration and barren fields
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बच्चे को दुलारते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान वह यहां एक बच्चों को दुलारते नजर आए।


उन्होंने बच्चे को गोद में लिया। और कुछ देर उसके साथ हंसते-खेलते रहे। सीएम योगी तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने आए हैं, लेकिन इसके साथ ही वह यहां कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं। 

महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राज्य से हो रहे पलायन और बंजर खेतों पर दुख जताया। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि खेतों को बंजर छोड़ने के बजाय इस पर कुछ न कुछ खेती किसनी करें। खेत आबाद होंगे तो पलायन भी रुकेगा। पलायन कीवजह से गांव के गांव खाली हो रहे हैं। उत्तराखंड  सीमांत प्रदेश है। यह राष्ट्र सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं है। 
CM Yogi Adityanath Uttarakhand visit seen caressing a child expressed grief over migration and barren fields
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के गांवों से पलायन रोकने के लिए कृषि और पशुपालन पर जोर दिया। कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और कृषि व पशुपालन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है, जिससे पलायन को रोका जा सकेगा। उन्होंने प्रदेश को नशामुक्त बनाने और इसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने का आह्वान लोगों से किया।

CM Yogi Adityanath Uttarakhand visit seen caressing a child expressed grief over migration and barren fields
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुख्यमंत्री योगी बृहस्पतिवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वह यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत अपने पैतृक गांव पंचूर में तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे हैं। पहले दिन उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। उसके बाद उन्होंने आनंद सिंह बिष्ट स्मृति पार्क में 100 फीट ऊंचे तिरंगे और दो दिवसीय किसान मिले का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यालय की गोरक्ष पत्रिका का विमोचन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Uttarakhand visit seen caressing a child expressed grief over migration and barren fields
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में डेयरी और पशुपालन की अपार संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा कि बकरी का दूध अत्यधिक गुणकारी होता है और कई रोगों के उपचार में सहायक है। मेले के माध्यम से स्थानीय लोगों को बकरी व कुक्कुट वितरण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Dehradun News: नगर निगम तैयार...आज शपथ लेगी शहर की सरकार, मुख्यमंत्री धामी सहित विधायक रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Uttarakhand visit seen caressing a child expressed grief over migration and barren fields
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने उत्तराखंड को भारत का मुकुटमणि बताते हुए कहा कि यह राज्य राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed