फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तरकाशी: देर रात बरपा कुदरत का कहर, बादल फटने से चार गांवों में मची तबाही, तस्वीरें...

Mon, 19 Jul 2021 01:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Jul 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Rainfall Update: Cloudburst in Uttarkashi disaster photos
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के करीब चार गांवों (  मांडो, निराकोट, पनवाड़ी और कंकराड़ी ) में रविवार देर रात कुदरत का कहर टूट पड़ा। मांडो गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रात करीब 11 बजे गांवों में पहाड़ों, गदेरों और जलस्रोतों से भारी मात्रा में आए मलबे से कई घरों को खासा नुकसान पहुंचा। तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं।



देहरादून में आफत की बारिश: उफनाए नालों ने मचाया तांडव, घरों में घुसा पानी, मलबे से पटा मालदेवता

मांडो गांव के लगभग नौ घर मलबे की चपेट में आए हैं जिनमें कई लोगों और वाहनों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसटीएफ और पुलिस पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। इसके अलावा निराकोट और पनवाड़ी में भी मलबा आने से खासा नुकसान पहुंचा है।   

उत्तराखंड: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, पूर्णागिरि-टनकपुर मार्ग बंद, 150 यात्री फंसे, तस्वीरें...

गांव के देवानंद भट्ट ने बताया कि देर रात पानी के तेज प्रवाह के साथ मलबा उनके घरों तक पहुंच गया। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला क्योंकि मौसम खराब होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों में ही थे। उनकी पत्नी, भाभी और तीन साल की भतीजी उनके घर के मलबे में दब गए हैं।

उत्तराखंड में बारिश: प्रदेश में बंद हुईं 61 सड़कें, अगले तीन दिन फिर भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Monsoon Rainfall Update: Cloudburst in Uttarkashi disaster photos
उत्तरकाशी में देर रात उफान पर आया गदेरा - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा मांडो गांव के आठ अन्य घरों में खासा नुकसान होने की बात कही जा रही है। फिलहाल किस घर में कितने लोग दबे हैं और संपत्ति को कितना नुकसान हुआ है इसका ब्योरा नहीं मिल पाया है। 

Uttarakhand Monsoon Rainfall Update: Cloudburst in Uttarkashi disaster photos
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि मलबा सड़क की ओर भी आया जहां कई वाहनों के भी इसमें दबे होने की आशंका है। मौके पर पहुंचे भटवाड़ी के एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि भारी बारिश से गदेरे में पानी आने के कारण गांवों में मलबा आया है। तीन लोग लापता बताए गए हैं। पनवाड़ी गांव में एनडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Rainfall Update: Cloudburst in Uttarkashi disaster photos
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही - फोटो : अमर उजाला

फिलहाल, बारिश, मौसम की खराबी और अंधेरा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में बाधा पहुंच रही है। फिलहाल टीम ने गणेश बहादुर, रवींद्र और रामबालक को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। कंकराड़ी में भी एक शख्स के लापता होने की सूचना है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Monsoon Rainfall Update: Cloudburst in Uttarkashi disaster photos
उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद मची तबाही - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उत्तरकाशी में बादल फटने-अतिवृष्टि की घटना के बाद जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। डीएम को राहत और बचाव प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed