उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर शनिवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के बाद 61 सड़कें फिर बंद हो गईं। कई सिंचाई नहरों और पेयजल लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इधर शासन ने भारी बारिश के मद्देनजर आपदा की दृष्टि से एसडीआरएफ को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। लोनिवि सड़कों को खोलने के काम में जुटा है।
देहरादून में आफत की बारिश: उफनाए नालों ने मचाया तांडव, घरों में घुसा पानी, मलबे से पटा मालदेवता
प्रदेश में बारिश के बाद भूस्खलन से सड़कों के अवरूद्ध होने का सिलसिला जारी है। रविवार को प्रदेश की 61 सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से बाधित रही। शनिवार देर शाम से ही प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। पर्वतीय इलाकों सबसे अधिक सड़कें बारिश और भूस्खलन के कारण अवरूद्ध हुई हैं।
हरिद्वार: रात से लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, चार मजदूर टापू पर फंसे, तालाब बनीं सड़कें, तस्वीरें
सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम पांच बजे तक राज्य की 61 सड़कें बदं थीं। चमोली में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 बड़े-छोटे वाहनों के लिए खुला है, जबकि जनपद में नौ ग्रामीण सड़कें अवरूद्ध हुई हैं।
2 of 6
उत्तराखंड में सड़क बंद
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून में एक राज मार्ग, एक जिला मार्ग सहित 13 ग्रामीण सड़कें अवरूद्ध हुई हैं। रुद्रप्रयाग में ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-107 यातायात के लिए खुला है। एक ग्रामीण सड़क बंद हैं।
3 of 6
उत्तराखंड में सड़क बंद
- फोटो : अमर उजाला
पौड़ी में एक राज मार्ग, तीन जिला मार्ग और पांच ग्रामीण सड़कें अब भी अवरूद्ध हैं। उत्तरकाशी में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-108 गंगोत्री तक यातायात के लिए खुला है, जबकि ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जानकीचट्टी तक यातायात के लिए खुला है। जनपद में दो सड़कें बंद हैं। जिन्हें खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
4 of 6
सड़क बंद
- फोटो : अमर उजाला
टिहरी में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं। बागेश्वर में नौ ग्रामीण सड़कें और चंपावत में एक ग्रामीण सड़क अवरूद्ध है। पिथौरागढ़ में कुुलागाड़ नाले में आई बाढ़ के कारण 48 मीटर पक्का पुल बह गया था, इस कारण यह सड़क अब भी बंद है। इसके अलावा यहां यहां तीन पेयजल लाइनें बाधित हुई हैं। जबकि दो बार्डर रोड और सात ग्रामीण सड़कों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है।
5 of 6
सड़क बंद
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग की ओर से राज्य में आगामी तीन दिनों तक भारी से भारी वर्षा की चेतावनी के बाद सरकार की ओर से एसडीआरएफ को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पुलिस उप महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल की ओर से एसडीआरएफ की 28 टीमों को एक्शन मोड में रखा गया है।