फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: पहाड़ी से टूटी चट्टान...मलारी हाईवे दूसरे दिन भी बंद, मसूरी और यमुनोत्री का जान लीजिए हाल

Sat, 07 Sep 2024 05:38 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)/ मसूरी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)/ मसूरी, जोशीमठ Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Sep 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand landslide highway closed Malari Highway Yamunotri Highway Mussoorie Weather Update
मसूरी का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया। शनिवार को फिर पहाड़ी से चट्टान टूटने से हाईवे पर भारी मलबा आ गया। वहीं दूसरी तरफ मसूरी में भी राष्ट्रीय राजमार्ग कफलानी के पास बंद है। पहाड़ गिरने से हाईवे सुबह पांच बजे से बन्द है। मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाया जा रहा है।





दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कुथनौर के बीच आएं दिन मलबा पत्थर आने से आवाजाही बाधित हो रही है। जिस वजह से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को स्वयं पत्थरों को हटाकर वाहनों को आगे बढ़ाना पड़ रहा है।

मलवा पत्थरों के चपेट में आने का भय भी बना हुआ है। मध्य रात्रि को बारिश के बीच मलबा पत्थरों के आने से हाईवे बंद रहा, जिसे सुबह साढ़े छह बजे लोगों ने स्वयं पत्थरों को हटाकर वाहनों को आगे बढ़ाया लेकिन आवाजाही जोखिम भरी हो रही है।

Uttarakhand landslide highway closed Malari Highway Yamunotri Highway Mussoorie Weather Update
सड़कें बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीमांत क्षेत्र को जोड़ने वाला ज्योतिर्मठ-मलारी हाईवे के बंद होने से सेना, आईटीबीपी और ग्रामीणों की आवाजाही भी बंद हो गई है।

Uttarakhand landslide highway closed Malari Highway Yamunotri Highway Mussoorie Weather Update
मलबा पत्थर आने से हाईवे बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीआरओ की ओर से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, लेकिन लगातार चट्टान से पत्थर गिर रहे हैं। इससे हाईवे को खोलने में समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand landslide highway closed Malari Highway Yamunotri Highway Mussoorie Weather Update
हाईवे पर आया मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हाईवे को खोलने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में यहां हाईवे पर आवाजाही सुचारू होने में समय लग सकता है। मौके पर जिस तरह की स्थिति है उससे शनिवार तक ही हाईवे सुचारू हो पाएगा।

ये भी पढ़ें...वरुणावत पर्वत: भूस्खलन क्षेत्र का सर्वेक्षण शुरू, ड्रोन ऑपरेटर और SDRF के साथ पहाड़ी की ओर रवाना हुई टीम

 

विज्ञापन
Uttarakhand landslide highway closed Malari Highway Yamunotri Highway Mussoorie Weather Update
हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हाईवे बंद होने से सीमांत क्षेत्र के गांव लाता, सुराईथोटा, भल्ला गांव, तमक, जेलम, मलारी, नीती, फरिकिया सहित एक दर्जन से अधिक गांवों की आवाजाही बंद हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed