फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंतजार हुआ खत्म, सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी लाया सरकार का ये फैसला

Fri, 29 Sep 2017 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Sep 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand government will pay 7th pay Commission arrears before diwali
7th pay commission

7th pay commission: सरकार का ये फैसला प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के ल‌िए खुशखबरी लाया है। दीपावली से पहले राज्य सरकार कर्मचारियों को तोहफा देने वाली है। 

uttarakhand government will pay 7th pay Commission arrears before diwali
7th pay commission - फोटो : money

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के क्रम में लंबित एरियर का भुगतान करने की तैयारी पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों को एरियर की पहली किस्त का तोहफा देने जा रही है। इसके लिए रिजर्व बैंक आफ इंडिया से 500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया जा रहा है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में एरियर संबंधी एक प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

uttarakhand government will pay 7th pay Commission arrears before diwali
7th pay commission - फोटो : money

कर्मचारियों के वेतन के साथ ही अगले महीने सरकार को दीवाली बोनस की भी घोषणा करनी है। राजकीय कर्मी सरकार पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत एरियर व संशोधित भत्तों के लिए भी दबाव बना रहे हैं। सरकार दीवाली से एरियर की पहली किस्त देने का मन बना चुकी है और संशोधित भत्तों का भी एलान करने की सोच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand government will pay 7th pay Commission arrears before diwali
trivendra singh rawat

इसके अलावा सरकार पर मानसून की विदाई के बाद अक्तूबर से निर्माण कार्यों में भी तेजी लाने का दबाव है। इस दबाव से पार पाने के लिए उसे ठेकेदार लॉबी के बकाया भुगतान की भी अदायगी करनी है। इन सभी वित्तीय आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके पास कर्ज लेने के सिवाय चारा नहीं है। 

विज्ञापन
uttarakhand government will pay 7th pay Commission arrears before diwali
loan

इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार करीब 1700 करोड़ रुपये का कर्ज उठा चुकी है। 500 करोड़ रुपये कर्ज को जोड़कर यह राशि 2200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। सरकार दिसंबर माह तक 3800 करोड़ रुपये का कर्ज उठा सकती है। केंद्र सरकार ने इसके लिए उसे एकमुश्त मंजूरी दे रखी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed