फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए 'पुष्कर राज' ने तोड़ा मिथक: तस्वीरों में देखिए, 60 कमरों का शानदार सीएम आवास और पर्वतीय शैली, जिसको लेकर होती थी ये चर्चा

Sun, 27 Mar 2022 08:46 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Mar 2022 08:46 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami broke myth associated with luxurious CM residence
सीएम आवास, पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
पुष्कर सिंह धामी के दोबारा विधायक दल का नेता चुनने के साथ ही सीएम आवास से जुड़ा एक बड़ा मिथक पूरी तरह से टूट गया। यह मिथक एनडी तिवारी के कार्यकाल से चला आ रहा था, जो कई बार सच भी साबित हुआ है। दरअसल, राजभवन के बगल में मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कार्य एनडी तिवारी ने शुरू कराया था।


निर्माण शुरू होने के साथ ही उनका कार्यकाल पूरा हो गया था और वह दोबारा सत्ता में नहीं लौट पाए। इसके बाद 2007 में जब मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी(सेनि) मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने इस आवास का निर्माण कार्य पूरा कराया। उन्होंने  ही आधिकारिक तौर पर इसका उद्घाटन भी किया लेकिन वह ज्यादा दिन सीएम नहीं रह पाए। इ

ये भी पढ़ें...धामी का राजतिलक: कल राजधानी के परेड मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद

सके बाद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक सूबे के मुख्यमंत्री बने। वह भी इस बंगले में आए लेकिन कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस आवास में रहे और कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। हालांकि हरीश रावत जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने इस आवास में कदम नहीं रखा।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami broke myth associated with luxurious CM residence
उत्तराखंड का मुख्यमंत्री आवास - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कई संकटों के बावजूद उन्होंने कार्यकाल पूरा कर लिया था। जब धामी, प्रदेश के नए मुखिया बने तो उन्होंने सीएम आवास में ठिकाना बनाया। विधानसभा चुनाव में तो वह हार गए लेकिन मुख्यमंत्री की दौड़ में जीत गए।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami broke myth associated with luxurious CM residence
उत्तराखंड का मुख्यमंत्री आवास - फोटो : अमर उजाला
उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने के साथ ही सीएम आवास का यह मिथक टूट गया। सीएम आवास में पहाड़ी शैली से मुख्य दरवाजे के बाद मुख्य बिल्डिंग बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami broke myth associated with luxurious CM residence
उत्तराखंड का मुख्यमंत्री आवास - फोटो : अमर उजाला
महंगी लकड़ियों से खिड़की और दरवाजे बनाए गए हैं। पहाड़ी शैली में डिजाइन किया गया 60 कमरों वाला विशाल बंगला 2010 में बनाया गया था। इसमें एक बैडमिंटन कोर्ट, स्विमिंग पूल, कई लॉन, सीएम और उनके स्टाफ सदस्यों के लिए अलग-अलग कार्यालय हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami broke myth associated with luxurious CM residence
उत्तराखंड का मुख्यमंत्री आवास - फोटो : फाइल फोटो
अंदर दाखिल होते हुए राजस्थानी पत्थरों से किए गए काम नजर आते हैं। मुख्यमंत्री के दफ्तर को बेहद शानदार तरीके से बनाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed