फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: बेटी की विदाई कर लौट रहा था परिवार, रास्ते में हुई अनहोनी, मातम में बदली खुशियां, तस्वीरें...

Tue, 16 Mar 2021 11:56 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 16 Mar 2021 11:56 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Car Accident News: Mother and Other Family Members Died During Returning From Daughter Marriage photos
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

बेटी की शादी कर लौट रहे परिवार की खुशियां पल भर में ही मातम में बदल गईं। उत्तराखंड के किच्छा में मंगलवार तड़के परिवार बेटी की विदाई कर लौट रहा था कि तभी उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दुल्हन की मां समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 



जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच हुआ। किच्छा निवासी जगदीश अग्रवाल अपने परिवार के साथ बेटी की शादी करने गदपुर गए थे। सोमवार रात को शादी के बाद आज सुबह लड़की की विदाई करने के बाद उसका भाई, मां, ताई, पड़नानी और पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला कार से वापस किच्छा लौट रहे थे। 

यह भी पढ़ें...  उत्तराखंड: पांच महीने पहले ही हुई थी शादी, काल बनकर आया ट्रक और आसमां को ऐसे खींच ले गई मौत...

इस दौरान आदित्य चौक के पास राहगीर को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खड्डे में गिर गई। खड्डे में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए ।  

यह भी पढ़ें...  हरिद्वार: दीवार तोड़कर नदी में समा गई दरगाह से लौट रहे व्यवसायी की कार, चार लोगों की मौत, तस्वीरें...

Uttarakhand Car Accident News: Mother and Other Family Members Died During Returning From Daughter Marriage photos
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे के दौरान वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे एफसीआई के प्रबंधक चरण सिंह उम्र 40 भी कार की चपेट में आ गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

Uttarakhand Car Accident News: Mother and Other Family Members Died During Returning From Daughter Marriage photos
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और राहगीरों ने किसी तरह कार के अंदर से लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब चरण सिंह के साथ ही कुसुम लता आयु 55 वर्ष पत्नी ज्योति प्रकाश शर्मा निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा और मंजू आयु 62 पत्नी जगदीश निवासी बसंत गार्डन किच्छा की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Car Accident News: Mother and Other Family Members Died During Returning From Daughter Marriage photos
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

जबकि निर्मला देवी पत्नी सुरेंद्र गोयल व लड़की का भाई रॉकी, अनिता पत्नी मदन गोपाल घायल हो गए। घायलों को रुद्रपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Car Accident News: Mother and Other Family Members Died During Returning From Daughter Marriage photos
किच्छा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि हादसा घर से करीब 100 मीटर दूर ही हुआ। रॉकी अपनी पड़नानी को किच्छा में ही उनके घर छोड़कर तब वापस लौटकर अपने घर आने वाला था। वह उन्हें छोड़ने अपने घर से कुछ दूर ही निकला था कि हादसा हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed