{"_id":"6aaa03eeb26aa3ce220b2c35","slug":"chamoli-news-dfo-sdm-walk-9-km-to-reach-sakand-village-karanprayag-assure-road-approval-under-forest-act-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग: नौ किमी पैदल चलकर सकंड गांव पहुंचे डीएफओ-एसडीएम, ग्रामीणों को सड़क की मंजूरी का दिया लिखित आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग: नौ किमी पैदल चलकर सकंड गांव पहुंचे डीएफओ-एसडीएम, ग्रामीणों को सड़क की मंजूरी का दिया लिखित आश्वासन
Wed, 16 Sep 2026 08:22 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली )
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली )
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:22 AM IST
सार
सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों के श्रमदान से सड़क कटिंग शुरू करने के बाद प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच करीब दो घंटे चली बैठक के बाद फिलहाल वन भूमि पर निर्माण रोकने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
गांव में बैठक करते डीएफओ और एसडीएम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सड़क सुविधा से वंचित सकंड गांव के ग्रामीणों द्वारा खुद सड़क निर्माण शुरू किए जाने के बाद प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता की। डीएफओ और एसडीएम करीब नौ किमी पैदल चलकर गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की।
विज्ञापन
ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। सड़क स्वीकृति नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क कटिंग का काम शुरू कर दिया था। प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को वन अधिनियम के तहत सड़क निर्माण की स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: नदियों में खनिज निकासी फिलहाल सीमित,मानसून के बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि स्वीकृति मिलने तक वन भूमि पर सड़क निर्माण का काम नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तीन माह में सड़क की स्वीकृति नहीं मिली तो वे फिर एकजुट होकर सड़क निर्माण शुरू करेंगे।