फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पांच महीने पहले ही हुई थी शादी, काल बनकर आया ट्रक और आसमां को ऐसे खींच ले गई मौत... 

Sun, 28 Feb 2021 10:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 28 Feb 2021 10:28 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani News: Woman Dies after five Month of her marriage during Horrific Car Accident photos
हल्द्वानी में ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हल्द्वानी में देर रात हुआ सड़क हादसा राशिद को जिंदगी भर का गम दे गया। हादसे की शिकार आसमां की पांच महीने पहले ही  लॉकडाउन के दौरान राशिद के साथ शादी हुई थी। हादसे में राशिद भी बुरी तरह घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।  



हादसे का शिकार हुए ठेकेदार शाहिद रजा और उनका परिवार भांजे की सगाई में शामिल होने के बाद हंसी खुशी घर लौट रहा था, लेकिन काल ने ऐसा खेल खेला कि तीन साल के बच्चे समेत एक ही परिवार के चार सदस्य दुनिया से चले गए।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: भांजे की सगाई से लौट रहा था परिवार, ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, चार लोगों की मौत, तस्वीरें...

सपा नेता शुएब अहमद का कहना है कि मृतक शाहिद भी काफी व्यवहारिक थे। शाहिद रजा सपा के कार्यकर्ता थे। शाहिद के बड़े भाई शाकिर परिवार के सदस्यों को देखकर रोते-रोते बदहवास हो गए।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: बरेली-नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार में सवार एक ही कुनबे के चार लोगों की मौत, अस्पताल में हंगामा

अस्पताल के अंदर और बाहर करीबी शवों को देखकर रोते-रोते बेहोश हो गए। सभी की आंखें नम थीं। क्षेत्र के रोमी वारसी रोते हुए परिवार के सदस्यों को संभालने में जुटे थे। 

Uttarakhand Haldwani News: Woman Dies after five Month of her marriage during Horrific Car Accident photos
कार हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती साजिया - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शनिवार देर रात बरेली-नैनीताल हाईवे पर लालकुआं के पास एक ट्रक ने शाहिद रजा की कार को टक्कर मार दी। शाहिद रजा टाइल्स ठेकेदार थे। हादसे के दौरान ठेकेदार सहित उनके परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में घायल ठेकेदार की पत्नी और भाई को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Uttarakhand Haldwani News: Woman Dies after five Month of her marriage during Horrific Car Accident photos
कार हादसे में चार लोगों की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला

शाहिद रजा का परिवार इंदिरानगर बड़ी रोड पर रहता था। शाहिद ऑल्टो कार से परिवार के साथ घर लौट रहे थे। उसी दौरान हल्दूचौड़ स्थित इंडियन ऑयल प्लांट के पास अचानक एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने किसी तरह लोगों को वहां से अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani News: Woman Dies after five Month of her marriage during Horrific Car Accident photos
कार हादसे में एक ही कुनबे के चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

जांच के बाद डॉक्टरों ने शाहिद रजा, उसके बेटे गॉजी (03), भतीजे अरसुल (18) पुत्र शाकिर रजा, आसमां (21) पत्नी राशिद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शाहिद की घायल पत्नी शाजिया और भाई राशिद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाजिया की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Haldwani News: Woman Dies after five Month of her marriage during Horrific Car Accident photos
हल्द्वानी में चार लोगों की मौत के बाद अस्पताल में जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के भाई जावेद अपने दोस्तों के साथ गए। वहां स्थानीय लोग कार से घायलों को निकालने में जुटे थे लेकिन स्थानीय पुलिस नदारद थी। इस बीच रास्ते से गुजर रहे आरटीओ रोड चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल और मनोज ने घायलों को निकालने में मदद की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed