फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की पसंद बना उत्तराखंड, पिछले कुछ महीनों के दौरान कई बॉलीवुड कलाकार पहुंचे, तस्वीरें...

Tue, 05 Jan 2021 01:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Jan 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand become Bollywood choice for movie shooting many celebrities reached
ऋषिकेश में शूटिंग के दौरान अभिनेता - फोटो : अमर उजाला (file photo)

नैसर्गिक सुंदरता के लिए मशहूर उत्तराखंड बॉलीवुड की पहली पसंद बन गया है। उत्तराखंड में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है और कुछ की अभी चल रही है। कोरोना के चलते देश में चले लंबे लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड में बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की यहां की वादियां पहली पसंद बनी है।

uttarakhand become Bollywood choice for movie shooting many celebrities reached
शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला (file photo)

जिसके चलते उत्तराखंड में फिल्माई गई कई बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दर्ज की हैं। भले ही बीता साल 2020 मुश्किल भरा रहा, लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही फिल्म शूटिंग के लिए बॉलीवुड सितारे और निर्माता निर्देशक उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं। कई सितारे शूटिंग पूरी कर वापस लौट चुके हैं। जबकि कुछ अभी शूटिंग में व्यस्त हैं।
 

uttarakhand become Bollywood choice for movie shooting many celebrities reached
बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने दून और मसूरी में सीन फिल्माए - फोटो : अमर उजाला (file photo)

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज के लिए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर व मिथुन चक्रवर्ती ने दून और मसूरी में सीन फिल्माए। वहीं, अभिनेता तुषार कपूर और हिमांश कोहली ने कुछ दिनों तक मसूरी की हसीन वादियों व यहां के मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand become Bollywood choice for movie shooting many celebrities reached
मसूरी पहुंचे एक्टर तुषार कपूर - फोटो : अमर उजाला (file photo)

दूसरी ओर, फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के बाद राजकुमार राव भी दून पहुंच गए हैं। इससे पहले दिसंबर में निजी दौरे पर दून आए बॉलीवुड जगत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने दून की सड़कों पर बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला था। मशहूर अभिनेता मुकेश तिवारी ने भी दून में कुछ दिन बिताए थे।
 

विज्ञापन
uttarakhand become Bollywood choice for movie shooting many celebrities reached
अपना अधिकतर समय उत्तराखंड में बिता रहे हैं गायक जुबीन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला (file photo)

जबकि पुनीत इस्सर भी फरवरी माह में रिलीज होने वाली फिल्म के सिलसिले में दून पहुंचे थे। फिल्म निर्माता और अभिनेता अविनाश ध्यानी और गायक, कलाकार, इंडी-पॉप और गायक जुबीन नौटियाल अपना अधिकतर समय उत्तराखंड में ही बिता रहे हैं। इसके अलावा शक्ति कपूर, सुदेश बेरी, केके गोस्वामी ने भी उत्तराखंड में शूटिंग की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed