फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather Today : चारधामों में हुई बर्फबारी, आज दून समेत मैदानी जिलों में ओलावृष्टि के आसार, तस्वीरें

Tue, 05 Jan 2021 12:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 05 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in chardham, bitter cold suffers
राज्य भर में सर्दी पड़ रही कड़ाके की - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में शनिवार को चारधाम सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने के साथ ही राज्य भर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं शनिवार को राज्य अधिकतर पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। राजधानी देहरादून में भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। दून में सुबह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिसके बाद सुबह साढ़े 11 बजे राजधानी देहरादून में हल्की बारिश शुरू हो गई।

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in chardham, bitter cold suffers
केदारनाथ में हुई बर्फबारी - फोटो : amar ujala

शनिवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। प्रदेशभर में मंगलवार को भी मौसम खराब रहने की संभावना है। देहरादून, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है।

Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in chardham, bitter cold suffers
2200 मीटर व इससे ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर हो सकता हैहिमपात - फोटो : amar ujala

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली व पिथौरागढ़ में 1600 मीटर व इससे ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों और अन्य जिलों में 2200 मीटर व इससे ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात हो सकता है। मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पर्वतीय इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रहने के आसार हैं। देहरादून व अन्य मैदानी जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। यहां ओलावृष्टि या बिजली गिरने की भी आशंका है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in chardham, bitter cold suffers
जमा झरना - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी धनोल्टी में कड़ाके की ठंड में बार-बार बिजली गुल होने और नलों में पानी जमने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर में बार-बार बिजली गुल हो रही है। साथ ही पाला पड़ने से नलों में पानी जम रहा है।
 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: snowfall in chardham, bitter cold suffers
ठंड और शीतलहर से जूझ रहे कड़ाके - फोटो : amar ujala

पर्यटन नगरी धनोल्टी सहित बुरांशखंडा, कद्दूखाल और सुरकंडा क्षेत्र के लोग कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में बिजली-पानी न होने से लोगों की दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैलानी भी पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटन व्यवसायियों को और अधिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed