नैसर्गिक सुंदरता के लिए मशहूर उत्तराखंड बॉलीवुड की पहली पसंद बन गया है। उत्तराखंड में कई फिल्मों की शूटिंग हुई है और कुछ की अभी चल रही है। कोरोना के चलते देश में चले लंबे लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड में बॉलीवुड के बड़े फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की यहां की वादियां पहली पसंद बनी है।
बॉलीवुड की पसंद बना उत्तराखंड, पिछले कुछ महीनों के दौरान कई बॉलीवुड कलाकार पहुंचे, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिसके चलते उत्तराखंड में फिल्माई गई कई बॉलीवुड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमक दर्ज की हैं। भले ही बीता साल 2020 मुश्किल भरा रहा, लेकिन अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही फिल्म शूटिंग के लिए बॉलीवुड सितारे और निर्माता निर्देशक उत्तराखंड पहुंचने लगे हैं। कई सितारे शूटिंग पूरी कर वापस लौट चुके हैं। जबकि कुछ अभी शूटिंग में व्यस्त हैं।
निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज के लिए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर व मिथुन चक्रवर्ती ने दून और मसूरी में सीन फिल्माए। वहीं, अभिनेता तुषार कपूर और हिमांश कोहली ने कुछ दिनों तक मसूरी की हसीन वादियों व यहां के मौसम का जमकर लुत्फ उठाया।
दूसरी ओर, फिल्म की शूटिंग के लिए अभिनेत्री भूमि पेडनेकर के बाद राजकुमार राव भी दून पहुंच गए हैं। इससे पहले दिसंबर में निजी दौरे पर दून आए बॉलीवुड जगत के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने दून की सड़कों पर बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेला था। मशहूर अभिनेता मुकेश तिवारी ने भी दून में कुछ दिन बिताए थे।
जबकि पुनीत इस्सर भी फरवरी माह में रिलीज होने वाली फिल्म के सिलसिले में दून पहुंचे थे। फिल्म निर्माता और अभिनेता अविनाश ध्यानी और गायक, कलाकार, इंडी-पॉप और गायक जुबीन नौटियाल अपना अधिकतर समय उत्तराखंड में ही बिता रहे हैं। इसके अलावा शक्ति कपूर, सुदेश बेरी, केके गोस्वामी ने भी उत्तराखंड में शूटिंग की थी।