{"_id":"579af89e4f1c1bec6a21f6c3","slug":"uttarakhand-badri-cow-in-nbagr-list","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवभूमि उत्तराखंड की इस गाय ने स्थापित किए नए कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि उत्तराखंड की इस गाय ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Sun, 31 Jul 2016 09:06 AM IST
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
अरविंद सिंह/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 31 Jul 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
uttarakhand badri cow in NBAGR list
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पाई जाने वाली देसी नस्ल की गाय ‘बद्री’ ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। नेशनल ब्यूरो ऑफ एनीमल जेनेटिक रिसोर्स (एनबीएजीआर) ने बद्री गाय को सूचीबद्ध कर दिया है। उत्तराखंड में भैंस और गायों में बद्री गाय पहला ऐसा दुधारू जानवर है, जिसे एनबीएजीआर ने ब्रीड की श्रेणी में शामिल किया है। पशुपालन विभाग के अफसर इसे राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।
2 of 5
uttarakhand badri cow in NBAGR list
पशुपालन विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो देशभर में गाय की 37 प्रजातियां पाई जाती हैं। जिसमें साहीवाल, थार पारकर, गिर, रेड सिंधी, कानक्रेज, हरियाणा, ओंगोल, जैसी गायों की कुछ प्रजातियां प्रमुख हैं।
3 of 5
uttarakhand badri cow in NBAGR list
इनमें कुछ प्रजातियां उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में पाई जाती हैं। लेकिन राज्य के पर्वतीय इलाकों में पाई जाने वाली बद्री गाय का कोई वजूद इन गायों के सामने नहीं था। लेकिन अब बद्री गाय भी तमाम देसी विदेशी गायों की नस्ल की जमात में शामिल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
uttarakhand badri cow in NBAGR list
पहाड़ की आर्थिकी में अहम रोल निभाने वाली ‘बद्री’ गाय को ब्रीड का दर्जा दे दिया गया है। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. एसएस बिष्ट का कहना है कि यह न सिर्फ पशुपालन विभाग बल्कि पूरे राज्य के लिए हर्ष का विषय है। बद्री गाय का नेशनल ब्यूरो ऑफ एनीमल जेनेटिक रिसोर्स (एनबीएजीआर) की सूची में शामिल होना यह दर्शाता है कि इस गाय की कितनी उपयोगिता है।
विज्ञापन
5 of 5
uttarakhand badri cow in NBAGR list
बद्री गाय वैसे तो साहीवाल, थार पारकर, गिर, रेड सिंधी, कानक्रेज, हरियाणा, ओंगोल, जैसी गायों की तुलना में दूध कम ही देती है, लेकिन पहाड़ों के वातावरण के हिसाब से जहां अन्य गायों को पालना आसान नहीं होता, वहीं यह ज्यादा कारगर साबित होती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इसकी प्रजनन क्षमता भी अन्य गायों की तुलना में ज्यादा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।