{"_id":"6ac8eeda78f8fd21c30b9481","slug":"srinagar-leopard-killed-woman-who-had-gone-to-forest-to-gather-grass-in-taruli-village-2026-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: तरुली गांव में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, महिलाओं के शोर मचाने पर भागा
Fri, 09 Oct 2026 07:13 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
गुलदार का हमला
- फोटो : अमर उजाला
श्रीनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर खंडाह के समीप बछेली ग्रामसभा के तरुली गांव में गुलदार के हमले में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार की सक्रियता को लेकर भय बना हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे तरुली गांव निवासी बीना देवी घास लेने के लिए जंगल गई थीं। इसी दौरान गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हमले में बीना देवी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साथ में मौजूद महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार शव को कुछ दूरी पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। देर शाम ग्रामीणों ने शव को अपने कब्जे में लिया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों में गुलदार की मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है। घटना के देर शाम तक वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की जरूरत जताई है।