फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Election 2022: किच्छा में राहुल गांधी ने की किसानों को साधने की कोशिश, पढ़ें संबोधन की खास बातें

Sat, 05 Feb 2022 04:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Feb 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022 rahul gandhi virtual rally today in udham singh nagar, try to get farmers vote
किच्छा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में किसानों को साधने पहुंचे राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

Rahul Gandhi in Uttarakhand: किच्छा पहुंचे राहुल गांधी, कहा- हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं नरेंद्र मोदी

अपना संबोधन शुरू करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ पार्टनरशिप करके देश को हरित क्रांति दी है। बताया कि उन्होंने पार्लियामेंट में कहा था कि वर्तमान में देश में दो हिंदुस्तान बन रहे हैं। जिसमें से एक हिंदुस्तान अमीरों का है। जहां कानून से कोई मतलब नहीं है। हिंदुस्तान के सभी लोगों के पास जितना धन है, उतना धन देश के करीब 100 अमीरों के पास ही है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी दो नहीं बल्कि एक हिंदुस्तान चाहती है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में न्याय होना चाहिए। मनमोहन सिंह के समय सरकार व किसानों के बीच पार्टनरशिप थी, इसीलिए उस समय को गोल्डन टाइम कहा जाता है।

uttarakhand assembly election 2022 rahul gandhi virtual rally today in udham singh nagar, try to get farmers vote
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पहले प्रधानमंत्री था, आज राजा है। आज नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं है।
 
uttarakhand assembly election 2022 rahul gandhi virtual rally today in udham singh nagar, try to get farmers vote
किच्छा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के किसान एक साल तक ठंड में खड़े थे, लेकिन राजा ने बात करने की कोशिश नहीं की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं राजा हूं जो कि लोगों से बात नहीं करेगा। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता को चुप कराना चाहते हैं। जिसके लिए सीबीआई, ईडी आदि का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022 rahul gandhi virtual rally today in udham singh nagar, try to get farmers vote
राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

कहा कि जो आपने जो कहा उसे कांग्रेस ने करके दिखाया था। 70 हजार करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया गया था। हम जानते हैं कि आपके बिना यह देश भूखा रह जाएगा।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022 rahul gandhi virtual rally today in udham singh nagar, try to get farmers vote
किच्छा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने कहा कि मेनिफेस्टो में वह सभी चीजें लिखेंगे, लेकिन उससे पहले देश के किसानों को कांग्रेस की नीयत को समझना होगा। कांग्रेस सभी किसानों के साथ पार्टनरशिप करना चाहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed