फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand assembly election 2022 rahul gandhi virtual rally today in haridwar and udham singh nagar will visit uttarakhand today

Uttarakhand Election 2022: गरजे राहुल, कहा- 'आज का राजा जनता की नहीं सुनता, प्रधानमंत्री नहीं राजा हैं मोदी'

Sat, 05 Feb 2022 05:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 05 Feb 2022 05:07 PM IST
सार

आगामी विधानसभा चुनाव में किसानों को साधने के लिए राहुल गांधी शनिवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर पहुंचे और कृषि कानूनों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022 rahul gandhi virtual rally today in haridwar and udham singh nagar will visit uttarakhand today
किच्छा में राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

विस्तार

तराई में किसानों को साधने के लिए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को राजा बता दिया उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान कांग्रेस सरकार में ही लौट सकता है। राहुल गांधी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन का उल्लेख करते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की।

विज्ञापन


ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा स्थित मंडी परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसभा का आयोजन किया गया था। पूर्वाहन 11 बजे से होने वाली जनसभा राहुल गांधी के दो घंटे देरी से पहुंचने के चलते दोपहर एक बजे से शुरू हो सकी। राहुल गांधी से पहले कांग्रेस पार्टी के सभी प्रत्याशियों ने बारी-बारी से जनता के समक्ष संबोधन किया।
विज्ञापन


किसानों ने हिंदुस्तान की सरकार को दिखाई सच्चाई
राहुल गांधी ने कहा कि मैं किसानों को बधाई देना चाहता हूं कि तीन कानूनों के खिलाफ आप पहाड़ जैसे खड़े रहे। एक इंच हिले नहीं और एक कदम पीछे नहीं गए। आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई। इस सरकार को यह बताना बहुत जरूरी था। कहा कि आप सिर्फ देश को भोजन नहीं देते, रास्ता भी दिखाते हो। सालों से यह क्रम जारी है। अंग्रेजों से लड़ाई बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Election 2022: लोक गायिका नेहा राठौर के 'यूपी में का बा' ने उत्तराखंड में भी दिया विमर्श को जन्म 

कहा कि मनमोहन सिंह का समय गोल्डन पीरियड था क्योंकि उस समय किसानों और सरकार के बीच पार्टनरशिप थी। सरकार के दरवाजे खुले थे। जो आपके दिल में था, वह कह सकते थे। उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था आज के हिंदुस्तान में राजा है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं, राजा हैं।


कहा कि आज का राजा जनता की नहीं सुनता है। किसान एक साल ठंड और कोविड में सड़क पर खड़े थे। लेकिन प्रधानमंत्री ने बात करने की कोशिश नहीं की। यूपीए सरकार के दौरान हमने किसानों की मांग पर 10 दिन में 70 हजार करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया था। हमारी मंशा आपके साथ पार्टनरशिप करने की है। जिससे कि आपको लगे कि यह आपकी सरकार है। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मैं गारंटी दे सकता हूं कि जो नरेंद्र मोदी ने किसानों के साथ किया। कांग्रेस पार्टी मर जाएगी, खत्म हो जाएगी, लेकिन ये कभी नहीं करेगी।

जसपुर से लेकर मुनस्यारी तक बनेगी कांग्रेस की सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि हरित क्रांति के जरिए पंत विश्वविद्यालय ने पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि श्वेत क्रांति, हरित क्रांति और दुग्ध क्रांति आदि की जनक इंदिरा गांधी थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जसपुर से लेकर मुनस्यारी तक कांग्रेस की सरकार बनेगी और विभिन्न तरीकों से राहुल गांधी का बखान किया।

ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक किसान वोट
राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वह किच्छा के लिए रवाना हुए। यहां से राहुल जनसभा स्थल पहुंचे। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील राठी और ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी का फूल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। ऊधमसिंह नगर कुमाऊं की तराई बेल्ट है। यहां सर्वाधिक किसान वोट हैं। 

राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, खटीमा के प्रत्याशी भुवन कापड़ी, सुमित हृदेश, मीना शर्मा, गणेश गोदियाल, जगदीश तनेजा, तिलक राज बेहड़, सुमित्तर भुल्लर सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

करीब एक लाख 40 हजार लोग जुड़े
महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने दावा किया है कि 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब एक लाख 40 हजार लोग इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed