फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amit Shah: देवभूमि में अमित शाह, बाबा रुद्रनाथ के दर्शन कर शुरू किया घर-घर जनसंपर्क, तस्वीरें 

Fri, 28 Jan 2022 06:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Jan 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: amit shah visit rudranath temple, and dose door to door campaign, photos
- फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर विस चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों, महिला समूहों और अनुसूचित जाति के लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं के निस्तारण, विकास और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने लोगों से उत्तराखंड राज्य के समग्र विकास के लिए भाजपा को पुन: सत्ता में लाने का आह्वान भी किया।



शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाईयों को हासिल करेगा। गृहमंत्री ने जनंसवाद के दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जितना काम उन्होंने और उनकी पार्टी ने 70 साल में नहीं किया, उतना भाजपा सरकार ने सात वर्ष में करके दिखाया है। उन्होंने कांग्रेस को भष्ट्राचार, जातिवाद, क्षेत्रवाद की पार्टी करार दिया।

शुक्रवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे गृहमंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान पहुंचे। यहां से वह सड़क मार्ग से अलकनंदा-मंदाकिनी संगम स्थित प्राचीन रुद्रनाथ मंदिर गए और आराध्य रुद्रनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। लगभग दस मिनट की पूजा-अर्चना के बाद गृहमंत्री मुख्य बाजार रुद्रप्रयाग पहुंचे। जहां पर उन्होंने हाईवे के दोनों तरफ डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।

uttarakhand assembly election 2022: amit shah visit rudranath temple, and dose door to door campaign, photos
- फोटो : अमर उजाला

गृहमंत्री अमित शाह ने व्यापारियों, महिलाओं और स्थानीय लोगों से भेंट करते हुए उनकी कुशलक्षेप भी पूछी और भाजपा के पक्ष में वोट की अपील की। लगभग आधे घंटे तक गृहमंत्री शाह ने बाजार में जनसंपर्क किया। इसके बाद वह वाहन से सीधे गुलाबराय मैदान पहुंचे। जहां पर तीन चरणों में आयोजित कार्यक्रम के पहले चरण में गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्व सैनिकों के साथ जनसंवाद किया। कार्यक्रम में गृहमंत्री ने पूर्व सैनिक शिशुपाल सिंह बिष्ट सहित अन्य कई को सम्मानित किया गया। कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि व देवभूमि है।

uttarakhand assembly election 2022: amit shah visit rudranath temple, and dose door to door campaign, photos
रुद्रनाथ मंदिर में अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

कहा कि उत्तराखंड के वासियों ने अलग राज्य निर्माण के लिए संघर्ष किया। लेकिन कांग्रेस ने उनके संघर्ष को दबाने का प्रयास किया। लेकिन भाजपा की एनडीए सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहह्यारी वाजपेई ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवार रहे हैं। कहा, कि वर्ष 2017 में भाजपा ने जो वायदे किए थे, उन्हें पूरा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सुशासन भाजपा की प्राथमिकता है। साथ ही यहां का चौहमुखी विकास भी बहुत जरूरी है। चारधाम हैं, जिनके दर्शनों के लिए देश के हर भू-भाग से लोग पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: amit shah visit rudranath temple, and dose door to door campaign, photos
- फोटो : अमर उजाला

कहा कि उत्तराखंड के वीर जवान देश की सुरक्षा के लिए चौतरफा तैनात हैं। वह, लद्दाख में मानइस 45 डिग्री से लेकर रेगीस्तान में 45 डिग्री तापमान में देश की सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेना को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। साथ ही पूर्व सैनिकों की वन-रैंक-वन पेंशन सहित अन्य कई मांगों को भी पूरा किया है। उन्होंने देहरादून में सैन्य धाम निर्माण सहित सेना की मजबूती, सेना का आधुनिकरण सहित कई बातें कहीं उन्होंने उत्तराखंड में महिला समूहों और मातृशक्ति की भूमिका को विशेष बताया।

विज्ञापन
uttarakhand assembly election 2022: amit shah visit rudranath temple, and dose door to door campaign, photos
- फोटो : अमर उजाला

कहा कि मातृशक्ति के संस्कार व सकारात्मक सोच का परिणाम है कि, जिससे यहां के घर-घर में युवा देशरक्षा की भावना का संकल्प लेकर सेना में शामिल होते हैं। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्जवला सहित महिलाओं से जुड़ी कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति व दलित समाज के विकास के लिए भारत सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी, शैलारानी रावत आदि मौजूद थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed