रिश्तेदार के घर से सांत्वना देकर घर लौट रहे नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव के पांच लोगों की वाहन दुर्घटना में मौत हो गई जिसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों, एसडीआरएफ और पुलिस ने शवों को काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाला।
Uttarakhand: खटीमा में शारदा नदी में गिरी कार, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को निकाला बाहर
नैलचामी पट्टी के होल्टा गांव निवासी गबर सिंह शुक्रवार को अपनी बहु के मायके राजगांव किसी रिश्तेदार की मृत्यु की शोक संवेदना व्यक्त करने गए थे। उनके साथ पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी थे।
2 of 5
टिहरी में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार शाम करीब चार बजे सभी कार से लौट रहे थे। तभी कार सेंदुल-पटुड गांव-राजगांव मोटर मार्ग पर राजगांव के पास ही बैक करते समय अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
3 of 5
टिहरी में कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
कार खाई में गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन की टीम पहुंचने से पहले ग्रामीण खाई में उतर गए थे।
4 of 5
टिहरी में कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
तहसीलदार एसपी ममगांई ने बताया कि दुर्घटना में गबर सिंह (63) पुत्र थेपड़ सिंह, उनकी पत्नी बबली देवी (59), तुलसी देवी (65) पत्नी भगवान सिंह, सोना देवी (55) पत्नी सरोप सिंह और उर्मिला देवी (50) पत्नी राय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
5 of 5
टिहरी में कार खाई में गिरी
- फोटो : अमर उजाला
डाॅ. श्याम विजय ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया। मृतक वाहन चालक गबर सिंह और उनकी पत्नी बबली देवी चार दिन पहले ही दिल्ली से अपने गांव होल्टा आए थे। वे बीएसएनएल से 2020 में सेवानिवृत्त हुए हैं।