{"_id":"647037289433843103063dd5","slug":"car-fell-into-sharda-river-in-khatima-five-people-including-woman-died-khatima-udham-singh-nagar-uttarakhand-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: खटीमा में शारदा नदी में गिरी कार, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को निकाला बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: खटीमा में शारदा नदी में गिरी कार, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत, पुलिस ने शवों को निकाला बाहर
Fri, 26 May 2023 11:40 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 26 May 2023 11:40 AM IST
सार
खटीमा में देर रात एक कार शारदा नदी में गिर गई। दर्दनाक हादसे में चालक, महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
खटीमा में नदी में डूबी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देर रात एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर लोहियाहेड के समीप शारदा नहर में गिर गई। हादसे में तीन बच्चों एवं महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद दो गांव में मातम छा गया। पुलिस ने देर रात को ही इनोवा कार से पांचों के शव बरामद कर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शुक्रवार की सुबह उनके शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पावर हाउस कॉलोनी लोहियाहेड निवासी 38 वर्षीय द्रोपती उर्फ दुर्गा पत्नी स्वर्गीय विजेंद्र अपनी पुत्री 12 वर्षीय ज्योति एवं इनोवा कार चालक नगरा तराई निवासी 40 वर्षीय मोहन सिंह धामी पुत्र बहादुर सिंह धामी के साथ इनोवा कार में सवार होकर गुरुवार की शाम को अपने भाई अंजनिया बुढ़ाबाग निवासी मोहनचंद के घर गई थी। देर रात को अपने भाई के पुत्र 5 वर्षीय सोनू एवं 7 वर्षीय पुत्री दीपिका को लेकर वापस लोहियाहेड अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
तभी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पावर हाउस जाली के समीप शारदा नहर में गिर गई। इस बीच जब वह घर नहीं पहुंचे, तो उनके भाई मोहनचंद को इसकी चिंता हुई। जिसके बाद उनकी ढूंढ खोज शुरू की गई। तो पता चला इनोवा
विज्ञापन
कार शारदा नहर में गिरी हुई है। इस पर मोहनचंद ने पुलिस को सूचना दी।
ये भी पढ़ें...Haridwar: धर्मांतरण के खिलाफ देशभर में अभियान चलाएंगे संत, समलैंगिक विवाह को बताया भारतीय संस्कृति के विरुद्ध
देर रात को ही थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिसकर्मी शारदा नहर पहुंचे। जहां उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। शारदा नहर में गिरी इनोवा कार को बमुश्किल रस्सी एवं अन्य वाहनों की मदद से खींचा गया। इसके बाद कार में फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें 108 सेवा से उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।