फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: युवाओं का आक्रोश नहीं थमा, साथियों की जमानत का इंतजार, हरीश रावत को पुलिस ने मिलने जाने से रोका

Sun, 12 Feb 2023 10:06 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 12 Feb 2023 10:06 AM IST
विज्ञापन
UKPSC Paper unemployed youth and Congress Protest continues against lathicharge Dehradun uttarakhand news
शहीद स्मारक पर पुलिस फोर्स तैनात - फोटो : अमर उजाला

बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज शनिवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की। सीएम ने बताया कि वार्ता सकारात्मक रही, लेकिन दूसरी तरफ राजधानी देहरादून में युवाओं के साथ ही कांग्रेस का भी प्रदर्शन जोर-शोर से जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बलवा और पत्थरबाजी के आरोप में गिरफ्तार छह अभ्यर्थियों को पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी गई लेकिन वे अपने बाकी साथियों की रिहाई पर अड़ गए हैं। अदालत ने प्रवेशपत्र के आधार पर इन छह अभ्यर्थियों की जमानत मंजूर कर दी लेकिन उन्होंने लिखकर दे दिया कि वे रविवार को होने वाली परीक्षा नहीं देंगे। उन्होंने बेल बाउंड भी नहीं भरा। उन्होंने सरकार के सामने गिरफ्तार किए गए अन्य सात साथियों की रिहाई की शर्त रख दी।

रविवार को प्रदेश में पटवारी-लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा होनी है। परीक्षा से पहले शनिवार की सुबह बेरोजगार संघ और पीसीएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थी संघ के प्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात की। उनके अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने डीजीपी को गिरफ्तार किए गए अभ्यर्थियों को पटवारी-लेखपाल भर्ती की परीक्षा की अनुमति देने के निर्देश दिए। कोर्ट में छह आरोपियों संदीप, अमित पंवार, मुकेश सिंह,अमन चौहान, शुभम नेगी और अनिल कुमार के प्रवेशपत्र भी प्रस्तुत किए गए।
UKPSC Paper unemployed youth and Congress Protest continues against lathicharge Dehradun uttarakhand news
शहीद स्मारक पर डटे युवा - फोटो : अमर उजाला

इसके आधार पर कोर्ट ने इनकी जमानत मंजूर कर दी। सभी को 30-30 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो-दो जमानती प्रस्तुत करने को कहा गया। कोर्ट ने जमानत पर कई शर्तें भी लगाईं लेकिन इन आरोपियों ने बेल बांड नहीं भरे। इस कारण रिहाई के ऑर्डर तैयार नहीं हुए। लिहाजा, इन्हें रिहा नहीं किया जा सका। डीजीपी पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के मुताबिक, छह अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने से इन्कार कर दिया है।

 

UKPSC Paper unemployed youth and Congress Protest continues against lathicharge Dehradun uttarakhand news
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

माहौल खराब कर सकते हैं बॉबी और अन्य: अभियोजन
कोर्ट में अभियोजन ने बॉबी पंवार समेत सात आरोपियों की जमानत अर्जी का मौखिक विरोध किया। कहा कि यदि इन लोगों को जमानत दी जाती है तो ये माहौल खराब कर सकते हैं। सातों आरोपी पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी नहीं हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
UKPSC Paper unemployed youth and Congress Protest continues against lathicharge Dehradun uttarakhand news
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

शहीद स्मारक पर धरना जारी, नहीं माने बेरोजगार
भर्ती परीक्षा की सीबीआई से जांच कराने और गिरफ्तार 13 आंदोलनकारी युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर बेरोजगारों का धरना शनिवार को भी जारी रहा। राज्य आंदोलनकारियों व अधिवक्ताओं के समझाने पर भी वे नहीं मानें। अब भी यहां करीब 30 से 35 युवा धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
UKPSC Paper unemployed youth and Congress Protest continues against lathicharge Dehradun uttarakhand news
कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पटवारी लेखपाल भर्ती आज, 498 केंद्रों पर 1.58 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा रविवार को होगी। इसके लिए परीक्षा में नकल व गड़बड़ी रोकने के लिए आयोग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदेश भर में 498 केंद्रों पर 1.58 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed