फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: बधाई मांगने पहुंचे किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट,बचाव करने पहुंचीं ये Bigg Boss फेम

Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 May 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Transgenders fight bigg boss fame laxhmi arrives for defense in dehradun
transgender arresting

बधाई मांगने को लेकर किन्नरों के दो गुट आमने सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच खूब मारपिटाई भी हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। मौके पर किन्नर नेता रजनी रावत और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी पहुंच गई।

Transgenders fight bigg boss fame laxhmi arrives for defense in dehradun
transgender fight

किसी तरह पुलिस ने पुलिस ने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया और दोनों पक्षों को चौकी ले आई। पुलिस ने पीड़ित किन्नरों की तहरीर पर दूसरे पक्ष के तीन किन्नरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
 

Transgenders fight bigg boss fame laxhmi arrives for defense in dehradun
transgender fight

बता दें कि किन्नरों और ट्रांसजेंडरों के विवाद को लेकर भी किन्नर समुदाय काफी दिनों से चर्चा में बना हुआ है। ब्रहस्पतिवार को किन्नरों के दो समुदाय ही आमने सामने आ गए। बात इंदिरा नगर क्षेत्र में बधाई मांगने लेकर था। इंदिरा नगर चौकी इंचार्ज ने बताया कि यहां सचिन उर्फ निशा गुट के किन्नर एक घर में बधाई मांगने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Transgenders fight bigg boss fame laxhmi arrives for defense in dehradun
transgender fight

इस बीच किसी ने दूसरे गुट के किन्नरों को इस बात की सूचना दे दी। इस पर दूसरे गुट के किन्नरों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि सचिन गुट के किन्नर उनकी सीमाओं का अतिक्रमण कर रहे हैं। जबकि, उनके लिए बधाई मांगने को दूसरा क्षेत्र निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
Transgenders fight bigg boss fame laxhmi arrives for defense in dehradun
transgender fight

विवाद बढ़ता देख वहां पर रजनी रावत और महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी भी पहुंच गईं। उनके सामने भी दोनों पक्ष आपस में मारपीट करते रहे। कुछ देर बाद पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया। मारपिटाई में किन्नर रवीना निवासी चक्खुवाला व उसके साथियों को काफी चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल भिजवाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed