ट्रेन में सफर करने वालों को अब इस एक्सप्रेस ट्रेन में लग्जरी सुविधा मिल सकेगी।
ट्रेन पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी, इस एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधाओं में हुआ बड़ा बदलाव, तस्वीरें देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने यात्री सुविधाओं का विस्तार कर नंदा देवी एक्सप्रेस को मॉडल ट्रेन घोषित किया है। रेलवे की इस पहल से प्रथम श्रेणी के कोचों में आरामदायक सफर के साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच के कैबिनों में फ्लावर बुके, थीम आधारित सीनरियां (चित्र) लगाई गई।
टॉयलेट में नई तरह के लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाने के साथ यात्रियों को दिए जाने वाले कंबलों को एक बार इस्तेमाल करने के बाद धुनाई होगी। इसके लिए दो अलग-अलग रंगों के कंबल कवर का प्रावधान किया है। रेलवे के कैरिज एवं वैगन विभाग ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए अनोखी पहल की शुरूआत की है।
रोजाना देहरादून से दिल्ली के लिए चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस(12205) को रेलवे ने मॉडल ट्रेन बना कर पहली बार सुविधाएं बढ़ाई है। जिसमें सभी कोचों की मशीनों के माध्यम से सफाई होगी। प्रथम श्रेणी कोचों के कैबिन में डिजिटल घड़ी, फ्लावर बुके, डस्टबिन लगाए गए। यात्रियों को कैबिन के अंदर ही ट्रेन रुकने की समय सारणी उपलब्ध होगी।
फर्स्ट क्लास कोच में यात्रियों को दो रंगों के कंबल कवर उपलब्ध कराए गए। जिसमें देहरादून से दिल्ली के लिए जो कवर दिए जाएंगे। वापसी दिल्ली से देहरादून के लिए दूसरे कलर का कवर दिया जा रहा है। एक बार इस्तेमाल कवर को धुनाई के बाद ही यात्रियों को उपलब्ध करने की व्यवस्था की गई। ट्रेन के सभी कोचों में कंप्यूटरीकृत प्रिंटेड डेस्टिनेशन बोर्ड व टॉयलेट में हेल्थ फासेट लगाए गए। एक कोच से दूसरे कोच में जाने के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वेस्टिबुल एरिया को लाल व काले रंग से पेंट किया गया।