फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रेन पैसेंजर्स के लिए खुशखबरी, इस एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधाओं में हुआ बड़ा बदलाव, तस्वीरें देखिए

Sun, 18 Mar 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Mar 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Train passengers get luxuries facility in Nanda Devi express
train

ट्रेन में सफर करने वालों को अब इस एक्सप्रेस ट्रेन में लग्जरी सुविधा मिल सकेगी।

Train passengers get luxuries facility in Nanda Devi express
train

रेलवे ने यात्री सुविधाओं का विस्तार कर नंदा देवी एक्सप्रेस को मॉडल ट्रेन घोषित किया है। रेलवे की इस पहल से प्रथम श्रेणी के कोचों में आरामदायक सफर के साथ साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया गया। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच के कैबिनों में फ्लावर बुके, थीम आधारित सीनरियां (चित्र) लगाई गई।
 

Train passengers get luxuries facility in Nanda Devi express
train


टॉयलेट में नई तरह के लिक्विड सोप डिस्पेंसर लगाने के साथ  यात्रियों को दिए जाने वाले कंबलों को एक बार इस्तेमाल करने के बाद धुनाई होगी। इसके लिए दो अलग-अलग रंगों के कंबल कवर का प्रावधान किया है। रेलवे के कैरिज एवं वैगन विभाग ने यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए अनोखी पहल की शुरूआत की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Train passengers get luxuries facility in Nanda Devi express
train

रोजाना देहरादून से दिल्ली के लिए चलने वाली नंदा देवी एक्सप्रेस(12205) को रेलवे ने मॉडल ट्रेन बना कर पहली बार सुविधाएं बढ़ाई है। जिसमें सभी कोचों की मशीनों के माध्यम से सफाई होगी। प्रथम श्रेणी कोचों के कैबिन में डिजिटल घड़ी, फ्लावर बुके, डस्टबिन लगाए गए। यात्रियों को कैबिन के अंदर ही ट्रेन रुकने की समय सारणी उपलब्ध होगी।
 

विज्ञापन
Train passengers get luxuries facility in Nanda Devi express
train


फर्स्ट क्लास कोच में यात्रियों को दो रंगों के कंबल कवर उपलब्ध कराए गए। जिसमें देहरादून से दिल्ली के लिए जो कवर दिए जाएंगे। वापसी दिल्ली से देहरादून के लिए दूसरे कलर का कवर दिया जा रहा है। एक बार इस्तेमाल कवर को धुनाई के बाद ही यात्रियों को उपलब्ध करने की व्यवस्था की गई। ट्रेन के सभी कोचों में कंप्यूटरीकृत प्रिंटेड डेस्टिनेशन बोर्ड व टॉयलेट में हेल्थ फासेट लगाए गए। एक कोच से दूसरे कोच में जाने के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वेस्टिबुल एरिया को लाल व काले रंग से पेंट किया गया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed