फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट बंद, शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर होंगे अब विराजमान

Mon, 07 Nov 2022 04:06 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Nov 2022 04:06 PM IST
विज्ञापन
Third Kedar Tungnath Doors closed for winter Panch kedars Uttarakhand news in hindi
तुंगनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पंचकेदारों में प्रसिद्ध तृतीय केदार श्री तुंगनाथ जी के कपाट आज सोमवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे शीतकाल के लिए विधि विधान से बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत तुंगनाथ के स्वयंभू लिंग को समाधिस्थ किया गया। प्रात: 8 बजे से मंदिर में दर्शन हुए। इसके बाद नौ बजे से कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। 9 नवंबर को बाबा की चल उत्सव विग्रह डोली मंदिर से मर्कटेश्वर मंदिर में शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए विराजमान हो जाएगी।



तुंगनाथ  के कपाट बंद होने के बाद तुंगनाथ भगवान  की चल विग्रह डोली मंदिर परिसर में विराजमान हुई। मंदिर की परिक्रमा के पश्चात डोली ने प्रथम पड़ाव चोपता के लिए प्रस्थान किया। जहां पर भगवान तुंगनाथ की डोली का भव्य स्वागत हुआ। आज देव डोली रात्रि विश्राम चोपता में करेगी। 8 नवंबर को देव डोली  बड़तोली होते हुए भनकुन पहुंचेगी रात्रि प्रवास भनकुन में रहेगा।

9 नवंबर को प्रात: देवडोली भनकुन से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ पहुंच जाएगी। पूजा अर्चना के पश्चात डोली मंदिर गर्भगृह में विराजमान हो जाएगी। कपाट बंद होने के अवसर पर केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार नौटियाल मंदिर  प्रबंधक  बलबीर नेगी,मठापति राम प्रसाद मैठाणी, चंद्रमोहन बजवाल,पुजारी अतुल मैठाणी, रवीन्द्र मैठाणी, अजय मैठाणी डोली आदि मौजूद रहे।

Third Kedar Tungnath Doors closed for winter Panch kedars Uttarakhand news in hindi
तुंगनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

पंच केदार में तृतीय तुंगनाथ में इस वर्ष दर्शनार्थियों की संख्या 27000 पहुंची, जो नया रिकॉर्ड है। इससे पूर्व वर्ष 2017 में 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आराध्य के दर्शन किए थे। 
 

Third Kedar Tungnath Doors closed for winter Panch kedars Uttarakhand news in hindi
तुंगनाथ - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष तृतीय केदार के कपाट 6 मई को खोले गए थे। चारधाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते तृतीय केदार तुंगनाथ में भी इस वर्ष पूरे सीजन में श्रद्घालु आते रहे। मई तीसरे सप्ताह से जून तीसरे सप्ताह तक एक माह में ही यहां 12 हजार से अधिक श्रद्धालु  पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Third Kedar Tungnath Doors closed for winter Panch kedars Uttarakhand news in hindi
तुंगनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

बरसाती सीजन में यात्रियों की संख्या बहुत कम रही। वहीं, सितंबर और अक्तूबर में यात्रा के रफ्तार पकड़ते ही तृतीय केदार भी दर्शनार्थियों का आंकड़ा बढ़ने लगा। मंदिर के प्रबंधक बीएस नेगी ने बताया कि इस वर्ष 6 मई से 5 नवंबर तक तृतीय केदार तुंगनाथ के दर्शनों के लिए कुल 27000 श्रद्घालु पहुंच चुके हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: बदरीनाथ में दिग्गज नेताओं ने की पूजा, देश के अंतिम गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू

 

विज्ञापन
Third Kedar Tungnath Doors closed for winter Panch kedars Uttarakhand news in hindi
तुंगनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इस वर्ष द्वितीय केदार मद्महेश्वर भगवान के दर्शनों को रिकॉर्ड शिव भक्त पहुंचे हैं। द्वितीय केदार की यात्रा में अभी तक कुल 7441 श्रद्धालु  दर्शन कर चुके हैं। द्वितीय केदार के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने बताया कि पूरे यात्राकाल में अभी तक प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को द्वितीय केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने तक दर्शनार्थियों की संख्या आठ हजार तक पहुंचने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed