{"_id":"6a8d40e28ea7d73521009c71","slug":"mussoorie-dehradun-road-traffic-disrupted-due-to-road-subsidence-near-paniwala-band-read-all-updates-in-hindi-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी-देहरादून मार्ग: पानीवाला बैंड के पास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित, दो दिन में डबल लेन होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी-देहरादून मार्ग: पानीवाला बैंड के पास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित, दो दिन में डबल लेन होने की उम्मीद
Tue, 25 Aug 2026 12:48 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:48 PM IST
सार
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास सड़क धंसने से यातायात प्रभावित हो गया है। यहां दो दिन में डबल लेन होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मसूरी-देहरादून मार्ग पानीवाला बैंड के पास
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के निकट 19 अगस्त की रात करीब 11 बजे सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा धंसने से मार्ग सिंगल लेन रह गया था। इसके बाद से लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को दोबारा डबल लेन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। विभाग को अगले दो दिनों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सड़क धंसने के कारण वर्तमान में वाहनों की आवाजाही एक ही लेन से हो रही है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मौके पर सड़क के दोनों ओर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस कर्मी वाहनों को नियंत्रित करते हुए बारी-बारी से दोनों ओर का यातायात संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Uttarakhand SIR: प्रदेश के तीन जिलों में वोट काटने की सबसे ज्यादा आपत्तियां, इस नाम को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि सड़क को डबल लेन बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकेगी। लगातार बारिश के बीच सड़क निर्माण कार्य में विभागीय कर्मचारी और मशीनें जुटी हुई हैं।