सोमवार से घर से निकलने से पहले ये नियम जान लेंगे तो फायदे में रहेंगे।
सरकार ने ई-रेलवे टिकट पर सर्विस टैक्स घटा दिया है, जिसकी वजह से अप्रैल 2018 से ऑनलाइन टिकट बुकिंग सस्ती हो जाएगी।
एसबीआई अधिकारियों ने बताया कि, स्टेट बैंक में विलय हुए पांच बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ पटियाला', स्टेट बैंक ऑप बीकानेर एडं जयपुर, स्टेट बैंक ऑप त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, और भारतीय महिला बैंक की चैकबुक अब नहीं चलेगी। इसके अलावा डेबिट कार्ड के साथ ही छोटी बचत योजनाओं, उर्वरक सब्सिडी के साथ ही कुछ और बदलाव हो गए हैं।।
बिजनेस एक्सपर्ट साहिल सुमन ने बताया कि, बजट 2018 में एक्साइज ड्यूटी घटा दी गई थी, इस वजह से अब कई इलेक्ट्रॉनिक चीजें सस्ती हो गई हैं।। इसके अलावा पीओएस मशीनें, मोबाइल चार्जर, देश में तैयार हीरे, फिंगर स्कैनर, माइक्रो एटीएम, आरओ, टाइल्स, तैयार लेदर प्रॉडक्ट्स, नमक, जीवनरक्षक दवाएं, सिल्वर फॉइल, सीएनजी सिस्टम भी सस्ती हो जाएंगी।
5 of 8
ई वे बिल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
ई-वे बिल को जीएसटी शासन के अंतर्गत लागू किया गया है, जो कि 50,000 रुपये से अधिक मूल्य के सामानों की एक राज्य से दूसरे राज्य में सड़क, रेलवे, हवाई मार्ग से या पानी के जहाज से ले जाने पर लागू है।