फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अल्मोड़ा: लगातार बारिश से उफान पर आया नाला, तेज सैलाब में नाव बनकर बह गई शिक्षकों की कार, देखिए...

Mon, 24 Sep 2018 09:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर Updated Mon, 24 Sep 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers Car swept in heavy flow of Channel in almora
Car swept

अल्मोड़ा के स्याल्दे ब्लॉक के जूनियर हाईस्कूल में तैनात चार शिक्षकों की कार धनगढ़ी नाले की बाढ़ में बह गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी शिक्षकों को बचा लिया गया। ग्राम कानिया निवासी योगेंद्र सिंह बिष्ट, मोहल्ला भरतपुरी के हरीश चंद्र, काशीपुर के कृष्ण कुमार, स्याल्दे निवासी खुशहाल सिंह स्याल्दे ब्लॉक अल्मोड़ा के जूनियर हाईस्कूल कल्याणपुरी में शिक्षक हैं। वह रोजाना एक कार से स्कूल जाते हैं। 


 

Teachers Car swept in heavy flow of Channel in almora
Car swept

सोमवार सुबह छह बजे स्कूल जाते समय योगेंद्र सिंह बिष्ट की वेगनआर कार यूके 04एम 7461 से निकले थे। करीब साढ़े छह बजे उनकी कार धनगढ़ी नाले के बीच में बंद हो गई, तब बहाव कम था। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद कार स्टार्ट नहीं हुई। इस दौरान करीब साढ़े आठ बजे अचानक धनगढ़ी नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और उनकी कार करीब 50 मीटर दूरी तक बह गई। 
 

Teachers Car swept in heavy flow of Channel in almora
Car swept

बाढ़ के कारण करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा, पानी का बहाव कम होने के बाद यातायात सुचारु हो सका। कार बहने से मौके पर अफरातफरी मच गई तो ग्राम मोहान निवासी त्रिलोक पोखरियाल ने अपने ट्रैक्टर से कार को बाहर निकाला। दमकल कर्मियों समेत पटवारी तारा चंद्र घिल्डियाल ने मामले की जानकारी ली। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि कार बहते समय शिक्षक कार में नहीं थे। स्थानीय लोगों की मदद से बह रही कार समेत पास में खड़े शिक्षकों को बचा लिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Teachers Car swept in heavy flow of Channel in almora
snowfall

बागेश्वर जिले में कपकोट तहसील के पिंडारी ग्लेशियर, सुंदरढुंगा और कफनी ग्लेशियरों से सटी चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। सोमवार सुबह ये चोटियां बर्फ से लकदक नजर आईं। लझूनी गांव से लगे पंकुवा टॉप की चोटी में हल्की बर्फवारी हुई। इससे क्षेत्र में ठंड की शुरुआत हो गई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मानसून अभी अक्तूबर प्रथम सप्ताह तक सक्रिय रहेगा। मानसून अगर 19 प्रतिशत अधिक या कम रहता है तो सामान्य ही माना जाता है। बताया कि अभी झमाझम बारिश की संभावना है। 

विज्ञापन
Teachers Car swept in heavy flow of Channel in almora
landslide

हरिनगर में सोमवार सुबह फिर दो पहाड़ियां टूटकर बलियानाले में समा गईं। सुबह सात बजे हुए भारी भूस्खलन से स्थानीय लोग दहशत में आ गए और छाता लगाकर बारिश में ही घरों से बाहर भाग खड़े हो गए। जीआईसी के खेल मैदान से सटी एक पहाड़ी और कुछ घरों में भी दरारें आ गईं।  स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 35 फुट क्षेत्र नाले में समा गया है। भारी भूस्खलन की आशंका को देखते हुए एडीएम प्रशासन हरबीर सिंह ने सात परिवारों के 38 सदस्यों को जीजीआईसी में शिफ्ट किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed