फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: बारिश में मलबा आने से भवाली-अल्मोड़ा हाईवे बंद, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Mon, 24 Sep 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Sep 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand Highway blocked after Landslide
snowfall in uttarakhand

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से भी तापमान में काफी गिरावट आई है। वहीं भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में भौर्या मोड़ के पास पहाड़ी सें भूस्खलन के चलते मार्ग पर यातायात बंद हो गया है। रास्ते में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं, बागेश्वर जिले में कपकोट तहसील के पिंडारी ग्लेशियर, सुंदरढुंगा और कफनी ग्लेशियरों से सटी चोटियों पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। सोमवार सुबह ये चोटियां बर्फ से लकदक नजर आईं। लझूनी गांव से लगे पंकुवा टॉप की चोटी में हल्की बर्फवारी हुई। इससे क्षेत्र में ठंड की शुरुआत हो गई है।

snowfall in uttarakhand Highway blocked after Landslide
landslide

निचली घाटियों में बारिश के साथ ही ऊंची चोटियों पर हिमपात का सिलसिला भी शुरू हो गया है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के साथ ही हरकीदून घाटी की ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गई हैं। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आ गई है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
 

snowfall in uttarakhand Highway blocked after Landslide
landslide

जिले में जहां बीते दिनों पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, वहीं अब जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में 14 डिग्री तथा यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम क्षेत्र में 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand Highway blocked after Landslide
landslide

वहीं, जगह-जगह हुए भूस्खलन से सोमवार को यमुनोत्री हाईवे सहित जिले के सात संपर्क मार्ग बाधित हो गए। ओजरी-डबरकोट में भारी भूस्खलन होने से यमुनोत्री हाईवे अभी भी अवरुद्ध पड़ा है, जिससे दर्जनों यात्री वाहन और स्थानीय लोग जानकीचट्टी और बड़कोट की तरफ फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन
snowfall in uttarakhand Highway blocked after Landslide
landslide

एनएच के कर्मचारियों ने मलबा हटाकर मार्ग खोलने का प्रयास किया, लेकिन पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डरों के कारण हाईवे को नहीं खोला जा सका। बारिश के बाद हुए भूस्खलन से धरासू-जोगत, बनचौरा-बनगांव, टिकोची-सिरतोली, बरनाली-मकुड़ी, आराकोट-चिंवा, चिंवा-मोंडा और बरनाली-झोटाड़ी संपर्क मार्ग भी बंद हो गए, जिससे इन क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार देर शाम तक मलबा हटाकर सभी अवरुद्ध मार्गों पर यातायात सुचारु कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed