फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्यग्रहण 2020 : जी भर के देख लीजिए ये सूर्यग्रहण वरना पछताएंगे, क्योंकि जो होने जा रहा है वो बहुत दुर्लभ है

Sun, 21 Jun 2020 12:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal डा. गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
डा. गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Jun 2020 12:07 AM IST
सार

  • मात्र 21 किमी. चौड़ाई में 38 सेकंड दिखेगा वलय, अन्यत्र होगा आंशिक

विज्ञापन
Surya Grahan 2020 :Take a look, this eclipse is very rare
- फोटो : amar ujala

आज लगने वाला सूर्यग्रहण कई मामलों में अनूठा है, इसलिए जी भर के इसे देख लीजिए, लेकिन पूरी सावधानी के साथ। जो बात इस ग्रहण को बेहद दुर्लभ बनाती है वह यह है कि इसके बाद भारत से इस शताब्दी में केवल तीन सूर्यग्रहण और दिखाई देंगे वे भी लंबे अंतराल के बाद।



Surya Grahan 2020 :Take a look, this eclipse is very rare
- फोटो : अमर उजाला।

यह ग्रहण भी वलय (रिंग) रूप में उत्तर भारत में केवल 21 किमी. चौड़ी एक पट्टी  में ही नजर आएगा। अन्यत्र यह आंशिक ग्रहण की तरह नजर आएगा। वलय की अधिकतम अवधि मात्र 38 सेकंड रहेगी। इस सदी के बीते 20 वर्षों में भारत से 5 सूर्यग्रहण नजर आए जो 2005,  2006,  2009, 2010, 2019 में दिखे। 

Surya Grahan 2020 :Take a look, this eclipse is very rare
- फोटो : amar ujala

आज का ग्रहण मिला कर 20 वर्ष में कुल 6 ग्रहण हो जाएंगे जो एक से लेकर 09 वर्ष तक के अंतराल में पड़ते रहे। इसके चलते देशवासियों के लिए यह एक दुर्लभ घटना नहीं रही, लेकिन इसके बाद पूरी इक्कीसवीं सदी में मात्र 3 सूर्यग्रहण भारत से नजर आएंगे वे भी क्रमशः 14, 30 और 21 वर्ष के अंतराल में पड़ेंगे। (इस लाल रेखा के मार्ग में पड़ने वाले क्षेत्रों से नजर आएगा वलय)

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2020 :Take a look, this eclipse is very rare
- फोटो : सोशल मीडिया

भारत से नजर आने वाला अगला सूर्यग्रहण 20 मार्च 2034 को पड़ेगा जो कि एक पूर्ण सूर्यग्रहण होगा और भारत इस दुर्लभ घटना का गवाह बनेगा। उसके बाद भारत से अगला सूर्यग्रहण 17 फरवरी 2064 को नजर आएगा और इस सदी का भारत से नजर आने वाला अंतिम सूर्यग्रहण 22 जून, 2085 को पड़ेगा।

विज्ञापन
Surya Grahan 2020 :Take a look, this eclipse is very rare
- फोटो : अमर उजाला।

वैसे 21 वीं सदी में कुल 224 सौर ग्रहण हैं, जिनमें से 77 आंशिक, 72 वलयाकार , 68 पूर्ण ग्रहण और 07 पूर्ण और और वलयाकार ग्रहणों के बीच के संकर हैं। वर्ष  2029, 2047, 2065, 2076 और 2094 में चार सूर्यग्रहण होंगे। इस सदी का सबसे लंबी अवधि 6 मिनट 38 सेकंड का पूर्ण ग्रहण 22 जुलाई, 2009 का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed