फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Solar Eclipse: इस बार बेहद खास होगा 21 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण, आसमान में नजर आएगा कोरोना..!

Fri, 05 Jun 2020 01:09 PM IST
अलका त्यागी गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल
गिरीश रंजन तिवारी, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jun 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Corona Will show in Sky on 21st June, , chandra grahan Also Effect
आसमान में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

यह महीना अत्यंत महत्वपूर्ण खगोलीय घटनाओं का साक्षी बनने जा रहा है। शुरुआत में पांच जून को चंद्रग्रहण पड़ रहा है तो 21 जून को सूर्यग्रहण भी होगा। इस बीच 20 जून को संक्रांति पड़ेगी, जब उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन और सबसे छोटी रात होगी। कोरोना के इस दौर में सूर्यग्रहण के दिन आकाश में वास्तविक कोरोना भी नजर आएगा। हकीकत में कोरोना वायरस का नाम इसी खगोलीय घटना से आया भी है।



Surya Grahan 2020: Corona Will show in Sky on 21st June, , chandra grahan Also Effect

पांच जून यानी आज इस वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण पड़ेगा जो रात 11:16 बजे से शुरू होकर छह जून की सुबह 2:32 बजे तक चलेगा। रात 12:54 पर यह चरम पर होगा। हालांकि यह एक उपच्छाया ग्रहण है जिसमें चांद पूरा या आंशिक रूप से भी अदृश्य नहीं होता केवल उसकी चमक कुछ फीकी पड़ जाती है जबकि आकार वही रहता है।

Surya Grahan 2020: Corona Will show in Sky on 21st June, , chandra grahan Also Effect
- फोटो : पेक्सेल्स

यह ग्रहण पूरे भारत के साथ ही यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण पूर्व अमेरिका में भी नजर आएगा। 20 जून को संक्रांति पड़ेगी जब उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन होगा और देश में लगभग 15 घंटे उजाला रहेगा। पखवाड़े की सबसे रोचक घटना 21 जून के सूर्यग्रहण की होगी जब पूरा सूर्य चांद के पीछे छिप जाएगा और केवल इसकी बाहरी परत यानी कोरोना नजर आएगी। यह ग्रहण उत्तर भारत में नजर आएगा और पूर्वोत्तर में अधिकतम 38 सेकंड के लिए पूरा सूर्य चांद के पीछे चला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Corona Will show in Sky on 21st June, , chandra grahan Also Effect

21 जून को सूर्य का कोरोना नजर आएगा। यह रिंगनुमा गोल आकृति है, इसके चारों ओर से बाहर को निकलती ज्वाला जैसी नजर आती है। इससे किरीट यानी मुकुट को कोरोना नाम मिला, जिसमें गोलाई लिए बाहर को निकली आकृतियां बनी होती हैं और ऐसी ही आकृति का होने के कारण इस वायरस को भी यह नाम दिया है।

विज्ञापन
Surya Grahan 2020: Corona Will show in Sky on 21st June, , chandra grahan Also Effect

यह एक तथ्य है कि सूर्यग्रहण कभी भी अकेले नहीं आता। इसके दो सप्ताह आगे या पीछे और कभी-कभी दोनों ही 15 दिन के अंतराल में चंद्रग्रहण भी पड़ते हैं। आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिक डॉ. शशि भूषण पांडे के अनुसार इस वर्ष तीन ग्रहण एक साथ पड़ रहे हैं। तीसरा चंद्रग्रहण पांच जुलाई को पड़ेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed