फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्जिकल स्ट्राइक: सैन्य हथियारों और सेना के जवानों का पराक्रम देख युवाओं में भरा जोश, तस्वीरें 

Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 30 Sep 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
Surgical strike day Parakram parv arms exhibition in dehradun
पराक्रम दिवस पर हथियार प्रदर्शनी

सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर शनिवार को सेना की 69वीं माउंटेन ब्रिगेड ने पराक्रम दिवस धूमधाम से मनाया। गढ़ी कैंट स्थित महेंद्रा ग्राउंड में पराक्रम पर्व पर हथियारों और युद्ध उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महेंद्रा ग्राउंड में दो दिवसीय पराक्रम पर्व का आयोजन 69 वीं माउंटेन ब्रिगेड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर उमेश कुमार ओझा की अध्यक्षता में जवानों के साहस, वीरता और बलिदान को दिखाने के लिए किया गया। 


 

Surgical strike day Parakram parv arms exhibition in dehradun
पराक्रम दिवस पर हथियार प्रदर्शनी

इस दौरान सेना के अधिकारियों ने लोगों को सैन्य हथियारों एवं उपकरणों के अलावा सेना के पराक्रम व शौर्य की जानकारी दी। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग पहुंचे। इसके साथ ही मिलिट्री बैंड, सीमा पर तैनात सैनिकों की जीवनी पर आधारित वीडियो व सेल्फी वाल प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर योगवीर ने बताया कि जवानों की वीरता और पराक्रम को प्रदर्शित करने के लिए देश के 51 शहरों में पराक्रम पर्व मनाया जा रहा है।  इस दौरान लोगों को 7.62 एमएमजी राइफल, 30 एमएम एजीएल/एजीएस, 7.62 एमएम एके-47, 5.56एमएम इंसास एलएमजी, 5.56 एमएम इंसास राइफल, 40 एमएम एमजीएल, 81.एमएम मोर्टार, 120 एमएम मोर्टार एम्युनिशन हथियार दिखाए गए।
 

Surgical strike day Parakram parv arms exhibition in dehradun
सर्जिकल स्ट्राइक पर आयोजित कार्यक्रम में त्रिवेंद्र सिंह रावत

एक अन्य कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश और सेना को लड़ाकू विमान राफेल की जरूरत है। आज अन्य देश अत्याधुनिक हथियारों और लड़ाकू विमानों से लैस हैं, जबकि हमारे पास केवल मिग विमान ही है। अत्याधुनिक लड़ाकू जहाजों का बेड़ा जुड़ने से हमारे साहसी और वीर जवानों को और बल मिलेगा। ऐसे में प्रधानमंत्री का राफेल विमान खरीदने का निर्णय सही है और उत्तराखंड के लोग प्रधानमंत्री के साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surgical strike day Parakram parv arms exhibition in dehradun
सर्जिकल स्ट्राइक

कहा कि दो वर्ष पूर्व 29 सितंबर को हमारे देश के जवानों ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 38 आंतकी घुसपैठियों का खात्मा किया था। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साहसिक निर्णय था। प्रधानमंत्री के साथ ही देशवासियों को अपने सैनिकों की अदम्य क्षमता, साहस, पराक्रम पर पूरा भरोसा था। इसके साथ ही कूटनीतिज्ञ क्षेत्र में भी हम सफल रहे। प्रधानमंत्री ने पड़ोसी देश को स्पष्ट संदेश दिया कि बातचीत व बंदूक साथ-साथ नहीं चल सकती है। 

विज्ञापन
Surgical strike day Parakram parv arms exhibition in dehradun
सर्जिकल स्ट्राइक

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलिस विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से पता चलता है कि वहां आतंकी घटनाओं में कमी आई है। वर्ष 2017 में संचालित ऑपरेशन ऑल आउट में भी आतंकियों को खत्म किया गया था। वर्ष 2018 में 150 आतंकी मारे गए। हम कश्मीर समस्या के समाधान की ओर बढ़ रहे हैं। सेना देश रक्षा का कर्तव्य निभा रही है। ऐसे में आमजन को सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नादान लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी अंगुली उठाई थी। उनका कहना था कि भाजपा इसे भुना रही है। जबकि प्रधानमंत्री ने हमेशा यही कहा कि हमारे जवानों ने वीरता का कार्य किया है। आज पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ा हुआ है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेट्स को सम्मानित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed