फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था का महाकुंभ: जयकारों के साथ हुआ झंडे जी का आरोहण, भक्तों का सैलाब उमड़ा तो दिखा अद्भत नजारा, तस्वीरें

Sat, 30 Mar 2024 09:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Mar 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
Dehradun Jhanda JI Mela 2024 Devotees Huge Crowd during flag hoisting See Amazing Visuals
झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

 

श्रीदरबार साहिब में बीते कुछ दिनों से संगतों से रंगत बढ़ी है। लेकिन, शनिवार को यहां आस्था का सैलाब देखने को मिला। जयकारों के बीच श्रीझंडेजी का हजारों श्रद्धालुओं ने आरोहण किया। इसी के साथ श्रीझंडेजी मेले का शुभारंभ हो गया।

श्रीझंडेजी के आरोहण में देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीझंडेजी के स्पर्श व दर्शन किए। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तो श्रीगुरु रामराय महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारे द्रोणनगरी में गूंजने लगे। आरोहण के उपलक्ष्य में शहर में दिनभर लंगर चलते रहे। सुबह से शाम तक श्रीझंडाजी साहिब के समक्ष मत्था टेकने के लिए श्रद्धालु आतुर रहे।

शनिवार को राजधानी दिन श्रीगुरुराम राय महाराज की भक्ति में लीन रही। श्रीदरबार साहिब में सुबह करीब आठ बजे से ही झंडे जी को उतारने की प्रकिया शुरू कर दी गई। श्रद्धालुओं ने श्रीझंडेजी को उतारकर पूजा-अर्चना की और श्रीझंडेजी को दूध, घी, गंगाजल और दही से स्नान कराया। 90 फीट ऊंचे श्रीझंडेजी पर दोपहर में पहले सादा गिलाफ फिर 21 शनील के गिलाफ चढ़ाए गए। इस बार पंजाब के होशियारपुर निवासी हरभजन सिंह ने दर्शनी गिलाफ चढ़ाया।

Jhande Ji Mela: झंडे जी के आरोहरण को उमड़ा आस्था का सैलाब, पंजाब के हरभजन सिंह ने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ

दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के दौरान श्रद्धालु गिलाफ के स्पर्श के लिए उत्सुक रहे। गिलाफ चढ़ाने के बाद श्रीझंडेजी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शाम 4:10 बजे श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के संदेश के साथ श्रीझंडेजी के आरोहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इसके बाद 4:25 बजे मखमली वस्त्र और सुनहरे गोटों से सजे श्रीझंडेजी का आरोहण किया गया। आरोहण होते ही उत्साहित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए ढोल-नगाड़ों की धुन पर नृत्य किया।

Dehradun Jhanda JI Mela 2024 Devotees Huge Crowd during flag hoisting See Amazing Visuals
झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

बाज ने की श्रीझंडेजी की परिक्रमा
श्रीझंडेजी के आरोहण होने के बाद हर बार की तरह इस बार भी एक बाज ने श्रीझंडेजी की परिक्रमा की। बताया जाता है कि यह बाज हर साल आरोहण के बाद श्रीझंडेजी की परिक्रमा करता है। इस बाज की परिक्रमा को श्रीगुरुराम राय महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति के रूप में हर साल दर्ज किया जाता है।

Dehradun Jhanda JI Mela 2024 Devotees Huge Crowd during flag hoisting See Amazing Visuals
झंडे जी के लिए दर्शनी गिलाफ - फोटो : अमर उजाला

आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है झंडा मेला : श्रीमहंत
श्रीदरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने कहा कि श्रीझंडेजी महोत्सव मेला प्रेम, सद्भावना और आपसी भाईचारे का संदेश देने वाला मेला है। श्रीझंडेजी पर शीश नवाने से सभी की मन्नतें पूरी होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun Jhanda JI Mela 2024 Devotees Huge Crowd during flag hoisting See Amazing Visuals
झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

एलईडी स्क्रीन पर देखा प्रसारण

काफी भीड़ के चलते कई श्रद्धालुओं ने श्रीदरबार साहिब में लगी पांच एलईडी स्क्रीनों पर लाइव प्रसारण देखा। इस दौरान श्रद्धालु हाथों को जोड़कर अपनी मन्नत मांगते रहे।

पवित्र सरोवर में लगाई आस्था की डुबकी

श्रीझंडेजी के आरोहण में पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रीदरबार साहिब के पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से शाम तक हजारों की संख्या में देशभर के श्रद्धालु सरोवर में डुबकी लगाते रहे। वे डुबकी लगाने के बाद श्रीझंडेजी के दर्शन करने पहुंचते रहे।

विज्ञापन
Dehradun Jhanda JI Mela 2024 Devotees Huge Crowd during flag hoisting See Amazing Visuals
झंडे जी का आरोहण - फोटो : अमर उजाला

श्रीगुरुराम राय महाराज के जयकारों से गूंजी द्रोणनगरी
श्री झंडे जी के आरोहण को लेकर शनिवार को पूरे दिन द्रोणनगरी दून श्रीगुरुरामराय महाराज के जयकारों से गूंजती रही। इस दौरान ‘खुशियां नाल मनाइये जन्मदिन सद्गुरु दा...’, ‘देखो देखो गुरां दा देखो झंडा चढ़्या...’ आदि गुरुभक्ति के गीत गूंजते रहे।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed