फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस जगह शूटिंग करने गई थीं श्रद्धा कपूर, वहां अचानक आया तूफान और फिर...

Sat, 17 Mar 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 17 Mar 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
storm in tehri lake, shraddha kapoor shooting
shraddha kapoor
जिस जगह श्रद्धा और शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग हुई थीं वहां अचानक तूफान आ गया। तीस लोग एक बड़ी अनहोनी से बाल-बाल बच गए।


 
storm in tehri lake, shraddha kapoor shooting
tehri lake
विश्व का पांचवे सबसे ऊंचे टिहरी डैम की झील में अनहोनी होने से बाल-बाल बची। हुआ यूं कि मौसम खराब होने के कारण झील में तेज लहरें उठने लगीं। इससे झील में मौजूद बोट पलटने लगी। बता दें कि कुछ दिन पहले टिहरी डैम की इस झील में शाहिद और श्रद्धा की फिल्म के सींस शूट किए गए थे।

 
storm in tehri lake, shraddha kapoor shooting
jet ski in tehri lake
टिहरी बांध की झील में गुरुवार शाम को तेज लहरें उठने लगीं। इस दौरान कोटी कॉलोनी से रौलाकोट जा रही मोटर बोट झील में फंस गयी। तेज लहरें उठने से बोट पलटने लगी। जैसे-तैसे चालक ने बोट को किनारे लगाकर सवार लोगों की जान बचाई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
storm in tehri lake, shraddha kapoor shooting
tehri lake
बता दें कि कोटी कॉलोनी से प्रतापनगर के रौलाकोट गांव जाने के लिए बोट ही साधन है। कोटी कॉलोनी से गुरुवार शाम को पांच बजे रवाना हुई मोटर बोट में 30 यात्री सवार थे। रौलाकोट पहुंचने में बोट 40 मिनट का समय लेती है। मोटरबोट झील के बीच में पहुंची ही थी कि अचानक तेज हवाएं चलने लगी।

 
विज्ञापन
storm in tehri lake, shraddha kapoor shooting
tehri lake
जिसके बाद झील में तेज लहरें उठने लगी। इससे बोट डगमगाने लगी। बोट पलटते देख यात्रियों में चीख पुकार मच गयी। हवाओं का रुख बदलने से चालक ने जैसे-तैसे बोट को किनारे लगा दिया। एक किनारें पर कुछ देर तक लोग बोट से उतरकर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। तूफान रुकने के बाद बोट यात्रियों को लेकर रौलाकोट गांव पहुंची।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed