इस बार 17 मार्च 2018 को अमावस्या शनिवार के दिन पड़ रही है। ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करना है तो ये उपाय करें।
बहुत खास है 17 मार्च का दिन, शनिवार को अमावस्या में इन उपायों को करने से चमकेंगे सितारे
मेष राशि : इस दिन सूर्योदय से पूर्व उठकर और स्नान के बाद सवा किलो बाजरा मिट्टी के कलश में भरकर उस पर सरसों के तेल का चार बत्ती वाला दीपक जलाएं। इसके बाद काले कंबल के आसन पर बैठकर शनिदेव का ध्यान करें। यह कलश किसी बुजुर्ग व्यक्ति को दान दें।
वृषभ राशि : सवा किलो तुअर की दाल मिट्टी के कलश में भरें। उस पर सरसों के तेल का चौमुखा दीपक लगाएं। आसन पर बैठकर शनिदेव का ध्यान करें। यह कलश किसी 9 वर्ष से कम आयु की कन्या को दान दें। इसके बाद पीपल के वृक्ष में कच्चा दूध अर्पित कर घी का दीपक जलाएं।
मिथुन राशि: सवा किलो साबूत हरे मूंग हरे रंग के कपड़े में बांधकर स्टील के बर्तन में घर के पूजा स्थान में रखें। शनिदेव का ध्यान करते हुए बर्तन के ऊपर सरसों के तेल का चार बत्ती वाला दीपक जलाएं।
कर्क राशि: सवा किलो अक्षत यानी अखंडित चावल सफेद कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखें। इसके बाद शनिदेव का ध्यान करें।
सिंह राशि: इस राशि के जातक सवा किलो गेहूं लाल कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखें। शनिदेव का ध्यान करके अपनी सारी समस्याओं से मुक्ति का आग्रह करें। यह पोटली किसी भिखारी को दान-दक्षिणा के साथ भेंट करें।
कन्या राशि : इस राशि वालों को सवा किलो पालक या मैथी हरे कपड़े में बांधकर पूजा स्थान में रखे। हरे रंग के आसन पर बैठकर शनिदेव का ध्यान करके यह पोटली मजदूर वर्ग के लोगों दान कर दें।