फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvati Amavasya 2024: इस बार बन रहा दुर्लभ योग, जानिए गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त

Fri, 05 Apr 2024 04:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Apr 2024 04:23 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 Rare combination on this day know auspicious time for Ganga Snan and Dana Haridwar News
हरिद्वार में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

इस बार सोमवती अमावस्या का स्नान बहुत ही दुलर्भ संयोग के साथ पड़ा है। इंद्र योग में इस दिन स्नान, दान करने से पितृ तो प्रसन्न होते ही हैं उनका आशीर्वाद बना रहता है। ज्योतिषाचार्यों की माने तो इस दिन समस्त शिव परिवार और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा अर्चना का विधान है। इसमें सभी को परिवार समेत गंगा स्नान और देव दर्शन करने चाहिए।

इस बार सोमवती अमावस्या स्नान पर्व की महत्ता बताते हुए नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी ने कहा कि चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की अमावस्या तिथि आठ अप्रैल की सुबह तीन बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन इसी दिन मध्य रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर होगा।

Haridwar: हरकी पैड़ी क्षेत्र से यूपी से आई तीन साल की बच्ची गायब, सामने आई सीसीटीवी फुटेज, तलाश में जुटी पुलिस

Somvati Amavasya 2024 Rare combination on this day know auspicious time for Ganga Snan and Dana Haridwar News
आचार्य विकास जोशी - फोटो : अमर उजाला

सोमवती अमावस्या बहुत ही दुर्लभ योग बन रहा है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए और पितरों का तर्पण भी करना चाहिए। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Somvati Amavasya 2024 Rare combination on this day know auspicious time for Ganga Snan and Dana Haridwar News
गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या के विशेष दिन पर समस्त शिव परिवार और माता लक्ष्मी को चावल की खीर का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और देवी-देवता प्रसन्न मुद्रा में मनोवांछित फल की कामना को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 Rare combination on this day know auspicious time for Ganga Snan and Dana Haridwar News
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषाचार्य विकास जोशी का कहना है कि सोमवती अमावस्या के विशेष दिन पर इंद्र योग का निर्माण हो रहा है। यह शाम छह बजकर 14 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 Rare combination on this day know auspicious time for Ganga Snan and Dana Haridwar News
हरिद्वार में गंगा स्नान - फोटो : अमर उजाला

वहीं स्नान-दान के लिए शुभ समय सुबह चार बजकर 55 मिनट से सुबह के छह बजकर 30 मिनट के बीच रहेगा। इस योग में किया गया यज्ञ स्नान ओर दान अक्षय फलों को देने वाला होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed