फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: धाम में बर्फबारी...अभी भी जमी तीन फीट तक बर्फ, रास्ता बनाने में जुटे 70 मजदूर, देखिए तस्वीरें

Wed, 03 Apr 2024 10:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Apr 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Snowfall In Kedarnath Dham three feet snow Stil Now laborers Removing Snow Photos
केदारनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में रोजाना मौसम खराब होने से यहां अभी भी तीन फीट बर्फ मौजूद है। लोनिवि के 70 मजदूर आंतरिक रास्तों से बर्फ हटाने में जुटे हैं, लेकिन आए दिन खराब हो रहे मौसम के कारण बर्फ सफाई के काम में खलल पड़ रहा है। पिछले तीन दिन से धाम में रोजना हल्की बर्फबारी हो रही है।

बुधवार को केदारनाथ में सुबह से हल्की बर्फबारी होती रही। इस दौरान केदारपुरी में दोपहर तक तापमान अधिकतम 1 डिग्री और न्यूनतम माइनस 5 डिग्री रहा। खराब मौसम के कारण लोक निर्माण विभाग के मजदूरों के लिए बर्फ सफाई के कार्य में खासी दिक्कतें हो रही हैं।

Chardham Yatra 2024: अब ऐसे मिलेगी चारों धामों के मौसम की जानकारी, इस दिन से शुरू होंगे पंजीकरण

Snowfall In Kedarnath Dham three feet snow Stil Now laborers Removing Snow Photos
केदारनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

ईई विनय झिक्वांण ने बताया कि केदारनाथ में 70 मजदूर बर्फ साफ करने के काम में जुटे हैं। पिछले तीन-चार दिन से आए दिन खराब मौसम और बर्फबारी के कारण बर्फ सफाई का काम प्रभावित हो रहा है।

Snowfall In Kedarnath Dham three feet snow Stil Now laborers Removing Snow Photos
केदारनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि आगामी 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होनी है। इस यात्राकाल में केदारनाथ में सरस्वती नदी पर पुल, बीकेटीसी भवन और अस्पताल का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall In Kedarnath Dham three feet snow Stil Now laborers Removing Snow Photos
केदारनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में सभी पुनर्निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं। साथ ही एमआई-26 हेलिपैड पर भी बर्फ जमी है। सरस्वती नदी से मंदिर मार्ग व मंदिर परिसर भी बर्फ से लकदक है।

विज्ञापन
Snowfall In Kedarnath Dham three feet snow Stil Now laborers Removing Snow Photos
केदारनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

यात्रा में बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा। यहां हाईवे कुंड से गौरीकुंड तक 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed