गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में सोमवार को दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई, जिससे तापमान माइनस में पहुंचने से यहां नलों में पानी जमने लग गया है। उधर, सुदूरवर्ती विकासखंड मोरी स्थित केदारकांठा ट्रेक के बेस कैंप सांकरी पहुंचे गुजरात के पर्यटकों के चेहरे बर्फबारी देखकर खिल उठे।
Snowfall: बर्फबारी से माइनस में तापमान...जमने लगा नलों में पानी, सफेद बर्फ की चादर से ढके गंगोत्री-यमुनोत्री
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:00 PM IST
सार
प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली और चारों धामों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। चारधाम समेत प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी जिलों में बारिश और हवाओं ने एकदम से पारा गिरा दिया, जिससे ठंड में काफी इजाफा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन