फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dehradun Murder: इतना गुस्सा कि ताबड़तोड़ वार से आंतें भी आ गईं बाहर...बुजुर्ग के शरीर के घाव दे रहे थे गवाही

Tue, 10 Dec 2024 10:41 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 10 Dec 2024 10:41 AM IST
सार

देहरादून जीएमएस रोड स्थित पॉश कॉलोनी अलकनंदा एन्क्लेव में अकेले रहने वाले एक बुजुर्ग की नृशंस हत्या कर दी गई। बुजुर्ग ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर थे। उनके शरीर को चाकुओं से बुरी तरह गोदा गया था।

विज्ञापन
Brutally murder Case Dehradun Former ONGC engineer brutally murdered even his intestines came out
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून जीएमएस रोड के अलकनंदा एन्क्लेव में ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर 76 वर्षीय बुजुर्ग अकेले रहते थे। मकान के पिछले हिस्से के बाथरूम में उनका शव मिला। सोमवार रात करीब आठ बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। बुजुर्ग के छाती और पेट में अनगिनत वार किए गए थे।






यहां 25 अलकनंदा एन्क्लेव पर बृज निवास नाम से अशोक कुमार गर्ग का मकान है। पुलिस घर के अंदर पहुंची तो मकान के मुख्य हिस्से में कोई नहीं था। घर की सारी लाइटें खुली थीं। घर के पिछले हिस्से में देखा तो वहां भी सारी लाइटें जल रही थीं। इस हिस्से के बाथरूम से कराहने की आवाज आ रही थी।

पुलिस वहां पहुंची तो देखा कि बुजुर्ग घायल अवस्था में बाथरूम में पड़े थे। पड़ोसियों ने उनकी पहचान अशोक कुमार गर्ग के रूप में की। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन चंद मिनट के इलाज के बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
 

Brutally murder Case Dehradun Former ONGC engineer brutally murdered even his intestines came out
हत्या - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

हत्यारे ने जिस तरह से अशोक कुमार गर्ग की हत्या की इससे ये तो साफ है कि उसे उन पर गुस्सा था। इस बात की गवाही भी बुजुर्ग के शरीर के घाव दे रहे हैं। उनके सीने और पेट पर सीधे और लंबवत कई ऐसे घाव हैं जिन्हें एक बेहद गुस्से से भरा व्यक्ति ही दे सकता है।

Brutally murder Case Dehradun Former ONGC engineer brutally murdered even his intestines came out
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पेट के इन घावों से उनकी आंतें भी बाहर आ गई हैं। इस गुस्से का कारण कुछ क्षण भर का तो बिल्कुल नहीं लगता। देखकर लग रहा था कि काफी दिनों से कोई गुस्सा पाले हुए था और जब मौका मिला तो अशोक कुमार गर्ग के शरीर पर इस कदर वार कर दिया। अलकनंदा एन्क्लेव निवासी अशोक कुमार गर्ग की हर पड़ोसी से बनती थी। गर्ग यहां पर 1995 से रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brutally murder Case Dehradun Former ONGC engineer brutally murdered even his intestines came out
बुजुर्ग की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इन लगभग 30 साल में उनकी हर किसी से दोस्ती थी। पत्नी के स्वर्गवास हो जाने के बाद वह बिल्कुल अकेले हो गए थे। पड़ोसी बताते हैं कि उनके घर में हर रोज कोई न कोई होम डिलिवरी करने वाला आता था। कभी कोई खाना लेकर आता था तो कोई अन्य सामान लेकर आता था। ऐसे में ऐसे लोगों के ऊपर भी पुलिस का शक जा रहा है।

विज्ञापन
Brutally murder Case Dehradun Former ONGC engineer brutally murdered even his intestines came out
बुजुर्ग की घर में हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस इस मामले में कई दिशाओं में जांच कर रही है। कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब पुलिस खोजने का प्रयास कर रही है। उनके घर और आसपास ऐसे कई साक्ष्य मिले हैं जिनका जुड़ाव इस घटना से हो सकता है। मगर, जिस तरह के घाव उनके शरीर पर मिले हैं उनका अभी तक कोई जुड़ाव पुलिस को नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें...Dehradun Crime: ओएनजीसी के पूर्व इंजीनियर की चाकू से गोदकर हत्या, बाथरूम में मिला शव, अकेले रहते थे बुजुर्ग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed