बॉलीवुड एक्टर शर्मन जोशी नया साल मनाने मसूरी पहुंच गए हैं। इस दज्ञैरान उन्होंने आते ही सबसे पहले ये काम किया।
शर्मन लंढौर छावनी स्थित रूकबी मेनर में रूके। उन्होंने मसूरी की वादियों को आनंद लिया व लाल टिब्बा क्षेत्र से हिमालय के विंहगम दृश्य का अवलोकन लिया।
लंढौर चार दुकान स्थित रेस्टोरेंट स्वामी विपिन कंसल ने बताया कि उन्होंने यहां आकर सबसे पहले उनके रेस्टोरेंट में गोभी की सब्जी, पेन केक व पराठें खाये। वहीं पुत्री वंशिका प्रकाश के साथ फोटो भी खिंचवाये।
मालूम हो कि फिल्म थ्री इडियट में शर्मन थ्री इडियट में से एक थे। उन्होंने मीडियाकर्मियों से इस दौरान दूरी बनाये रखी । शर्मन जोशी फिल्म अभिनेता और थिएटर आर्टिस्ट हैं और हिंदी फिल्मों में में अपनी कॉमिक फिल्मों खासकर थ्री इडियट्स के लिए जाने जाते हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी और उन्होने हिंदी सिनेमा में अपना करियर फिल्म गॉडमदर से शुरू किया। उसके बाद वह कॉमेडी फिल्म स्टाइल और एक्सक्यूज में और शादी नम्बर एक में नजर आये । इसके बाद वह एक मल्टी स्टारर फिल्म रंग दे बसंती मे काम किया । उसके बाद उन्होंने गोलमाल सीरीज में काम किया। उनकी थ्री इडियट्स बहुचर्चित फिल्म थी।